1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Bank of Baroda में 12 महीने की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन

Bank of Baroda में 12 महीने की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन

बैंक ऑफ बड़ौदा 12 महीने की एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.10 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों तथा अति वरिष्ठ नागरिकों को 6.60 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

Bank of Baroda fd, Bank of Baroda 12 months fd, Bank of Baroda 12 months fd interest rate, Bank of B- India TV Hindi
Image Source : PTI 12 महीने की FD में ₹2 लाख जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज

Bank of Baroda FD Scheme: बैंक ऑफ बड़ौदा, एक सरकारी बैंक है। ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी स्कीम्स पर शानदार ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, आप इस सरकारी बैंक में अधिकतम 10 साल के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा में अलग-अलग अवधि वाली एफडी योजनाओं पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है। यहां हम जानेंगे कि बैंक ऑफ बड़ौदा में 12 महीने यानी 1 साल की अवधि वाली एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो कितने रुपये का ब्याज मिलेगा?

12 महीने की एफडी स्कीम पर 6.10 प्रतिशत से लेकर 6.60 प्रतिशत तक का मिल रहा है ब्याज

बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को 444 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। ये बैंक 444 दिनों वाली 'bob Square Drive Deposit Scheme' पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से ऊपर) को 6.95 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 साल से ऊपर) को सबसे ज्यादा 7.05 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, ये बैंक 12 महीने की एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.10 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों तथा अति वरिष्ठ नागरिकों को 6.60 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

12 महीने की FD में ₹2 लाख जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज

बैंक ऑफ बड़ौदा में 12 महीनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 12,482 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,12,482 रुपये मिलेंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा में 12 महीने की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो वरिष्ठ नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 13,530 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,13,530 रुपये मिलेंगे। इसी तरह, अति वरिष्ठ नागरिकों को भी बैंक ऑफ बड़ौदा में 12 महीनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करने पर 13,530 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,13,530 रुपये मिलेंगे। बताते चलें कि बैंक एफडी एक सुरक्षित निवेश स्कीम होती है, जिसमें मैच्यॉरिटी पर आपको एक फिक्स ब्याज के साथ सारा पैसा वापस मिल जाता है।

Latest Business News