Union Bank of India FD Scheme: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एक प्रमुख सरकारी बैंक है। ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी स्कीम्स पर शानदार रिटर्न दे रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, आप इस सरकारी बैंक में अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अलग-अलग अवधि वाली एफडी योजनाओं पर 2.75 प्रतिशत से लेकर 7.35 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है। यहां हम जानेंगे कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 400 दिन की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो कितने रुपये का ब्याज मिलेगा?
400 दिनों की एफडी पर कितना ब्याज दे रहा है यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को 444 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अभी हाल ही में 444 दिनों की अवधि वाली नई एफडी स्कीम लॉन्च की है। ये बैंक 444 दिनों वाली पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.60 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से ऊपर) को 7.10 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 साल से ऊपर) को सबसे ज्यादा 7.35 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 400 दिनों की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.40 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.15 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 400 दिनों की FD में ₹2 लाख जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 400 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 14,412 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,14,412 रुपये मिलेंगे। इसी तरह, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 400 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो वरिष्ठ नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 15,571 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,15,571 रुपये मिलेंगे। जबकि, अति वरिष्ठ नागरिकों को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 400 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करने पर 16,152 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,16,152 रुपये मिलेंगे।
Latest Business News