1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Bank of India में 450 दिनों की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन

Bank of India में 450 दिनों की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन

बैंक ऑफ इंडिया 'स्टार स्वर्णिम' के नाम से चलाई जाने वाली 450 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है।

bank of india, bank of india fd, fd calcultor, bank of india fd calculator, bank of india fd, bank o- India TV Hindi
Image Source : HTTPS://X.COM/SINGRAIBASKEY85 बैंक ऑफ इंडिया

Bank of India FD Schemes: देश के आम लोग आज भी सबसे सुरक्षित निवेश के लिए बैंक एफडी पर ही सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। बैंक एफडी में आपको एक तय समय के बाद फिक्स ब्याज के साथ पूरे पैसे वापस मिल जाते हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल थोड़ा कम ब्याज मिल रहा है। हालांकि, एफडी खातों पर अभी भी आकर्षक ब्याज मिल रहा है। पब्लिक सेक्टर का बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर शानदार रिटर्न दे रहा है। आइए जानते हैं कि बैंक ऑफ इंडिया में 450 दिनों की एफडी में 2 लाख रुपये जमा किए जाएं तो मैच्यॉरिटी पर कितना ब्याज मिलेगा?

450 दिनों की स्पेशल 'स्टार स्वर्णिम' एफडी स्कीम पर मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

पब्लिक सेक्टर का बैंक ऑफ इंडिया कम से कम 7 दिनों की छोटी अवधि के लिए एफडी खाता खोलने की अनुमति देता है। अगर आप लंबी अवधि के लिए एफडी स्कीम में पैसा लगाना चाहते हैं तो आप अधिकतम 10 साल के लिए भी एफडी कर सकते हैं। पब्लिक सेक्टर का ये बैंक एफडी खातों पर न्यूनतम 3.00 प्रतिशत से लेकर अधिकतम 7.25 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक 'स्टार स्वर्णिम' के नाम से चलाई जाने वाली 450 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ इंडिया 450 दिनों की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.60 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.10 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

450 दिनों की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज

अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और बैंक ऑफ इंडिया में 450 दिनों की अवधि वाली स्पेशल एफडी स्कीम में 2,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,16,810 रुपये मिलेंगे, जिसमें 16,810 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। अगर आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं और बैंक ऑफ इंडिया में 450 दिनों की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,18,128 रुपये मिलेंगे, जिसमें 18,128 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। इसी तरह, अगर आप एक अति वरिष्ठ नागरिक हैं और बैंक ऑफ इंडिया में 450 दिनों की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको 18,525 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,18,525 रुपये मिलेंगे।

Latest Business News