1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Bank of Baroda में 444 दिनों की FD में ₹4,00,000 जमा करें तो कितना ब्याज मिलेगा, खाते में कुल कितने रुपये आएंगे

Bank of Baroda में 444 दिनों की FD में ₹4,00,000 जमा करें तो कितना ब्याज मिलेगा, खाते में कुल कितने रुपये आएंगे

बैंक ऑफ बड़ौदा 444 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम 'bob Square Drive Deposit Scheme' पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है।

Bank of Baroda fd, Bank of Baroda 444 days fd, Bank of Baroda 444 days fd interest rate, Bank of Bar- India TV Hindi
Image Source : HTTPS://X.COM/UIDAIMUMBAI बैंक ऑफ बड़ौदा

Bank of Baroda Fixed Deposit Schemes: मार्केट कैप के लिहाज से भारत का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक- बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी खातों पर बेहतरीन ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि वाली एफडी योजनाओं पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का रिटर्न दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा में सबसे कम 7 दिनों की अवधि के लिए एफडी अकाउंट खुलता है। इसके अलावा, इस सरकारी बैंक में अधिकमत 10 साल की लंबी अवधि के लिए एफडी खाता खोला जाता है। यहां हम जानेंगे कि बैंक ऑफ बड़ौदा में 444 दिनों की एफडी में 4,00,000 रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितना ब्याज मिलेगा और खाते में कुल कितने रुपये आएंगे?

444 दिनों वाली एफडी स्कीम पर कितना मिल रहा है रिटर्न

बैंक ऑफ बड़ौदा में 7 से 45 दिनों वाली एफडी स्कीम पर सबसे कम 3.50 प्रतिशत से लेकर 4.00 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। 46 से 60 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 5.00 प्रतिशत से लेकर 5.50 प्रतिशत तक, 181 से 210 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 5.50 प्रतिशत से लेकर 6.00 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा 444 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम 'bob Square Drive Deposit Scheme' पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। 444 दिनों वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.45 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत का बंपर ब्याज मिल रहा है।

444 दिनों वाली एफडी में 4 लाख रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा ब्याज

बैंक ऑफ बड़ौदा में 444 दिनों की एफडी स्कीम में 4 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 32,377 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 4,32,377 रुपये मिलेंगे। अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा में 444 दिनों की एफडी में 4 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर आपको 34,972 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 4,34,972 रुपये मिलेंगे। इसी तरह, अगर आप अति वरिष्ठ नागरिक हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा में 444 दिनों की एफडी में 4 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको 35,492 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 4,35,492 रुपये मिलेंगे।

Latest Business News