A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Bank of Baroda में 60 महीने की FD में ₹4,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज, खाते में कुल कितने पैसे आएंगे

Bank of Baroda में 60 महीने की FD में ₹4,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज, खाते में कुल कितने पैसे आएंगे

बैंक ऑफ बड़ौदा में 60 महीने से ज्यादा की अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.00 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है।

Bank of Baroda fd, Bank of Baroda 60 months fd, Bank of Baroda 60 months fd interest rate, Bank of B- India TV Hindi
Image Source : JUSTDIAL एफडी खातों पर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है बैंक ऑफ बड़ौदा

Bank of Baroda FD Schemes: भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के फैसलों की घोषणा कर दी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि कमेटी ने रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर ही स्थिर रखने का फैसला किया है। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि एफडी की ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं होगी। इसी बीच, यहां हम बैंक ऑफ बड़ौदा की 60 महीने यानी 5 साल वाली एफडी स्कीम के बारे में जानेंगे। यहां हम जानेंगे कि बैंक ऑफ बड़ौदा में 60 महीने की एफडी में 4 लाख रुपये जमा करें तो कितना ब्याज मिलेगा?

एफडी खातों पर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा पब्लिक सेक्टर का एक प्रमुख बैंक है। ये सरकारी बैंक एफडी खातों पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा में 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। ये बैंक 60 महीने की अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.30 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा में 60 महीने से ज्यादा की अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.00 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है।

60 महीने की एफडी में 4 लाख रुपये जमा करें तो कितना ब्याज मिलेगा

बैंक ऑफ बड़ौदा में 60 महीनों की एफडी स्कीम में 4 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर लगभग 1,46,760 रुपये के ब्याज समेत कुल 5,46,760 रुपये मिलेंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा में 60 महीने की एफडी स्कीम में 4 लाख रुपये जमा करें तो वरिष्ठ नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर लगभग 1,63,137 रुपये के ब्याज समेत कुल 5,63,137 रुपये मिलेंगे। इसी तरह, अति वरिष्ठ नागरिकों को बैंक ऑफ बड़ौदा में 60 महीनों की एफडी स्कीम में 4 लाख रुपये जमा करने पर लगभग 1,65,911 रुपये के ब्याज समेत कुल 5,65,911 रुपये मिलेंगे। 

Latest Business News