1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. पोस्ट ऑफिस में 365 दिन की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, अधिकतम कितने रुपये कर सकते हैं निवेश

पोस्ट ऑफिस में 365 दिन की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, अधिकतम कितने रुपये कर सकते हैं निवेश

पोस्ट ऑफिस में अलग-अलग अवधि वाले एफडी खातों पर 6.90 प्रतिशत से लेकर 7.50 प्रतिशत तक का ब्याज मिलता है।

post office, post office fd, post office 365 days fd, post office 365 days fd interest rate, post of- India TV Hindi
Image Source : INDIA POST पोस्ट ऑफिस

पोस्ट ऑफिस देश के नागरिकों को डाक सेवाओं के साथ ही कई तरह की बैंकिंग सेवाएं भी प्रदान करता है। पोस्ट ऑफिस में कई तरह के बचत खाते खोले जाते हैं। इतना ही नहीं, देश के आम लोगों के बीच पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं काफी पॉपुलर भी हैं। देश का एक बड़ा वर्ग आज भी पोस्ट ऑफिस की योजनाओं पर आंख मूंदकर भरोसा करता है, क्योंकि यहां ग्राहकों के पैसों को सीधे-सीधे भारत सरकार की सुरक्षा मिलती है। यहां हम जानेंगे कि पोस्ट ऑफिस में 365 की एफडी पर कितना ब्याज मिल रहा है?

पोस्ट ऑफिस में 365 दिन की FD पर कितना मिल रहा है ब्याज

बैंकों की तरह, पोस्ट ऑफिस में भी फिक्स्ड डिपोजिट (FD) खाते खोले जाते हैं। हालांकि, पोस्ट ऑफिस एफडी खातों को टीडी यानी टाइम डिपोजिट के नाम से चलाता है। टाइम डिपोजिट स्कीम पूरी तरह से बैंकों की एफडी स्कीम की तरह ही होती है। इसमें आपको सिर्फ एक बार पैसा जमा करना होता है और फिर मैच्यॉरिटी पर आपको फिक्स ब्याज के साथ पूरा पैसा वापस मिल जाता है। पोस्ट ऑफिस में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए एफडी खाते खोले जाते हैं।

डाकघर की एफडी स्कीम में अधिकतम कितने रुपये कर सकते हैं निवेश

पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को 365 दिन यानी 1 साल की एफडी स्कीम पर 6.90 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। पोस्ट ऑफिस यानी डाकघर में अलग-अलग अवधि वाले एफडी खातों पर 6.90 प्रतिशत से लेकर 7.50 प्रतिशत तक का ब्याज मिलता है। ग्राहकों को 5 साल की अवधि वाले एफडी खातों पर सबसे ज्यादा 7.50 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम में अधिकतम जमा की कोई लिमिट नहीं है। यानी, आप इस स्कीम में जितना मर्जी उतना पैसा जमा कर सकते हैं।

Image Source : India Postपोस्ट ऑफिस एफडी रेट्स

वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या है खास

पोस्ट ऑफिस सभी आयु वर्ग के ग्राहकों को बराबर ब्याज देता है। हालांकि, बैंकों में 60 साल या इससे ज्यादा आयु के ग्राहकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में ज्यादा मिलता है। इतना ही नहीं, कई बैंक 80 साल या इससे ज्यादा उम्र के ग्राहकों को वरिष्ठ नागरिकों की तुलना में और भी ज्यादा रिटर्न देते हैं। लेकिन, पोस्ट ऑफिस सभी उम्र के ग्राहकों को एक बराबर ब्याज देता है।

ये भी पढ़ें

कानपुर से मिर्जापुर, सासाराम, गया, आसनसोल के रास्ते कोलकाता तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

Latest Business News