A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. ₹500 की SIP से कैसे बनें करोड़पति? चेक करें कैलकुलेशन

₹500 की SIP से कैसे बनें करोड़पति? चेक करें कैलकुलेशन

एसआईपी, म्यूचुअल फंड में निवेश करने का सबसे आसान, व्यवस्थित और अनुशासित तरीका है। इसमें आपको हर महीने, एक फिक्स डेट पर एक फिक्स अमाउंट इंवेस्ट करना होता है।

mutual fund, mutual funds, mutual fund sip, sip, mutual funds sip, sip calculator, mutual fund calcu- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK/INDIA TV SIP में जितना लंबा निवेश करेंगे, उतना बड़ा फंड तैयार होगा

SIP Calculator: म्यूचुअल फंड एसआईपी में हर महीने हजारों करोड़ रुपये का निवेश आ रहा है। देश के आम निवेशक भी बढ़-चढ़कर एसआईपी में निवेश कर रहे हैं। एसआईपी में शेयर बाजार का काफी रिस्क है और ये जानते हुए भी निवेशक खुलकर पैसा लगा रहे हैं। लंबी अवधि में बड़ा कॉर्पस तैयार करने में एसआईपी को काफी सहायक माना जाता है। इसमें शेयर बाजार के रिस्क के साथ ही आकर्षक रिटर्न का भी लाभ मिलता है। इसके अलावा, एसआईपी में कंपाउंडिंग का भी पूरा फायदा मिलता है। यहां हम जानेंगे कि 500 रुपये की SIP से करोड़पति कैसे बना जा सकता है?

सिर्फ 500 रुपये से शुरू कर सकते हैं एसआईपी

एसआईपी, म्यूचुअल फंड में निवेश करने का सबसे आसान, व्यवस्थित और अनुशासित तरीका है। इसमें आपको हर महीने, एक फिक्स डेट पर एक फिक्स अमाउंट इंवेस्ट करना होता है। मौजूदा समय में, अब सिर्फ 500 रुपये से भी एसआईपी शुरू की जा सकती है। 500 रुपये की एसआईपी से भी करोड़पति बना जा सकता है, लेकिन इसके लिए आपको स्टेप-अप फॉर्मूला का इस्तेमाल करना होगा। आपको 500 रुपये से एसआईपी शुरू करना है और इस अमाउंट को हर साल 20 प्रतिशत बढ़ाना है यानी स्टेप-अप करना है। इस स्ट्रेटेजी के साथ अगर आपको हर साल 12 प्रतिशत का औसतन अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 28 साल में आपके पास लगभग 1.12 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो सकता है।

जितना लंबा निवेश करेंगे, उतना बड़ा फंड तैयार होगा

इसी स्ट्रेटेजी के साथ, अगर आपको हर साल 12 प्रतिशत का औसतन अनुमानित रिटर्न मिलता है 27 साल में आपके पास लगभग 1.21 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो सकता है। एसआईपी में निवेश करने के साथ ही आपको इस बात का भी ख्याल रखना होगा कि एसआईपी से मिलने वाले रिटर्न पर कैपिटल गेन्स टैक्स भी चुकाना होता है। कैपिटल गेन्स टैक्स की देनदारी के साथ-साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको 2-3 साल ज्यादा निवेश करना चाहिए। एसआईपी में आप जितने ज्यादा समय के लिए निवेश करते हैं, आप उतना ही ज्यादा और बड़ा अमाउंट तैयार कर सकते हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Latest Business News