SBI FD Schemes: भारतीय स्टेट बैंक, देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। ये बैंक अपने ग्राहकों को एफडी स्कीम पर शानदार ब्याज दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, आप इस सरकारी बैंक में अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए भी एफडी करा सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि वाले एफडी खातों पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यहां हम जानेंगे कि एसबीआई में 444 दिनों की एफडी में 2,00,000 रुपये जमा करें तो कितना ब्याज मिलेगा?
444 दिनों वाली एफडी स्कीम पर कितना ब्याज दे रहा है एसबीआई
भारतीय स्टेट बैंक 444 दिनों वाली अमृत वृष्टि स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। ये बैंक अमृत वृष्टि एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 साल या इससे ज्यादा उम्र के नागरिक) को 7.05 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, एसबीआई 5 से 10 साल तक की अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.05 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा 7.15 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
SBI में 444 दिन की FD में 2,00,000 रुपये जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज
भारतीय स्टेट बैंक में 444 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 16,189 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,16,189 रुपये मिलेंगे। इसी तरह, भारतीय स्टेट बैंक में 444 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो वरिष्ठ नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 17,486 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,17,486 रुपये मिलेंगे। जबकि, अति वरिष्ठ नागरिकों को भारतीय स्टेट बैंक में 444 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करने पर 17,746 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,17,746 रुपये मिलेंगे।
सबसे सुरक्षित निवेश
शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड के दौर में, आज भी ज्यादातर भारतीय बैंक एफडी को ही सबसे सुरक्षित निवेश मानते हैं। बैंक एफडी में मैच्यॉरिटी पर आपको एक फिक्स ब्याज के साथ सारा पैसा वापस मिल जाता है। बैंक एफडी में शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड की तुलना में जीरो रिस्क होता है।
Latest Business News