1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. PNB में 60 महीने की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज, देखें कैलकुलेशन

PNB में 60 महीने की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज, देखें कैलकुलेशन

पंजाब नेशनल बैंक में सबसे कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। पीएनबी में ज्यादा से ज्यादा 10 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है।

PNB fd, PNB 60 months fd, PNB 60 months fd interest rate, PNB 60 months fd calculator, PNB fd intere- India TV Hindi
Image Source : PTI एफडी खातों पर कितना ब्याज दे रहा है पंजाब नेशनल बैंक

PNB FD Rates: शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड के इस जमाने में देश का आम नागरिक आज भी बैंक एफडी को ही सबसे सुरक्षित निवेश मानता है। बैंक एफडी में एक तय अवधि के बाद आपको फिक्स ब्याज के साथ पूरा पैसा वापस मिल जाता है। पंजाब नेशनल बैंक, देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में शामिल है। पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को एफडी खाते पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.40 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यहां हम आपको बताएंगे कि पंजाब नेशनल बैंक में 60 महीने यानी 5 साल की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितना ब्याज मिलेगा?

एफडी खातों पर कितना ब्याज दे रहा है पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक में सबसे कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। पीएनबी में ज्यादा से ज्यादा 10 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। पीएनबी में 7 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 3.80 प्रतिशत तक, 91 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 4.90 प्रतिशत से लेकर 5.70 प्रतिशत तक, 303 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 5.55 प्रतिशत से लेकर 6.35 प्रतिशत तक, 444 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 6.60 प्रतिशत से लेकर 7.40 प्रतिशत तक, 60 महीने की एफडी स्कीम पर 6.10 प्रतिशत से लेकर 6.90 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है।

पीएनबी में 2 लाख रुपये जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर ही सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। पीएनबी ने स्पेशल एफडी स्कीम को अभी हाल ही में शुरू किया है। पंजाब नेशनल बैंक में 60 महीने की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को 70,701 रुपये के ब्याज के साथ कुल 2,70,701 रुपये मिलेंगे। इसी तरह, पीएनबी में 60 महीने की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करने पर वरिष्ठ नागरिकों को 77,445 रुपये के ब्याज समेत कुल 2,77,445 रुपये मिलेंगे और अति वरिष्ठ नागरिकों को 81,568 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,81,568 रुपये मिलेंगे।

Latest Business News