A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SBI में 364 दिन की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन

SBI में 364 दिन की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन

एसबीआई अपने ग्राहकों की जरूरतों के आधार पर 7 दिनों की सबसे छोटी और 10 साल की सबसे लंबी अवधि के लिए एफडी खाता खोलता है।

sbi, state bank of india, sbi fd, sbi 364 days fd, sbi 364 days fd interest rate, sbi 364 days fd ca- India TV Hindi
Image Source : PTI भारतीय स्टेट बैंक

SBI FD Scheme: भारतीय स्टेट बैंक, सिर्फ देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक ही नहीं, बल्कि देश के आम लोगों की कमाई को सुरक्षित रखने और बेहतर रिटर्न देने वाली एक भरोसेमंद जगह भी है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पास आम जनता का सबसे ज्यादा पैसा रखा हुआ है और ये बैंक अपने ग्राहकों को जमाओं पर बेहतर रिटर्न भी दे रहा है। एसबीआई अपने ग्राहकों की जरूरतों के आधार पर 7 दिनों की सबसे छोटी और 10 साल की सबसे लंबी अवधि के लिए एफडी खाता खोलता है। आज हम यहां जानेंगे कि भारतीय स्टेट बैंक में 364 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी कितना ब्याज मिलेगा?

364 दिनों की एफडी स्कीम पर कितना ब्याज दे रहा है एसबीआई

भारतीय स्टेट बैंक में कम से कम 7 दिनों की सबसे छोटी अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। अगर आप लंबी अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाना चाहते हैं तो अधिकतम 10 साल के लिए भी निवेश कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक 7 दिनों से लेकर 14 दिनों वाली सबसे छोटी अवधि के एफडी खातों पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 3.65 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक 211 दिनों से लेकर 1 साल से कम अवधि वाले खातों पर 5.90 प्रतिशत से लेकर 6.50 प्रतिशत तक का रिटर्न दे रहा है। एसबीआई 5 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि वाले खातों पर 6.05 प्रतिशत से लेकर सबसे ज्यादा 7.15 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

2 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितना मिलेगा ब्याज

भारतीय स्टेट बैंक में 364 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 12,030 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,12,030 रुपये मिलेंगे। इसी तरह, अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और भारतीय स्टेट बैंक में 364 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर 13,073 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,13,073 रुपये मिलेंगे। इसी तरह, अगर आप एक अति वरिष्ठ नागरिक हैं यानी आपकी उम्र 80 साल या इससे ऊपर है और आप भारतीय स्टेट बैंक में 364 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो आपको मैच्यॉरिटी पर 13,283 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,13,283 रुपये मिलेंगे।

Latest Business News