1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SBI में 46 दिनों की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे, चेक करें कैलकुलेशन

SBI में 46 दिनों की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे, चेक करें कैलकुलेशन

भारतीय स्टेट बैंक में अलग-अलग अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। आप इस बैंक में 46 दिनों से लेकर 179 दिनों वाली अवधि के लिए भी एफडी अकाउंट खुलवा सकते हैं।

sbi, state bank of india, sbi fd, sbi 46 days fd, sbi 46 days fd interest rate, sbi 46 days fd calcu- India TV Hindi
Image Source : AFP 46 दिन की अवधि वाले एफडी खाते पर कितना ब्याज दे रहा है SBI

SBI FD Schemes: भारतीय स्टेट बैंक, देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर शानदार ब्याज दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अलग-अलग अवधि वाले एफडी खातों पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि एसबीआई में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, आप इस बैंक में अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। यहां हम जानेंगे कि एसबीआई में 46 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कुल कितने रुपये मिलेंगे?

46 दिन की अवधि वाले एफडी खाते पर 5.5 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है SBI

भारतीय स्टेट बैंक में अलग-अलग अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। आप इस बैंक में 46 दिनों से लेकर 179 दिनों वाली अवधि के लिए भी एफडी अकाउंट खुलवा सकते हैं। एसबीआई 46 दिनों से लेकर 179 दिन की अवधि वाले एफडी खाते पर 4.90 प्रतिशत से लेकर 5.50 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक इस खास अवधि वाले एफडी खातों पर सामान्य नागरिकों को 4.90 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 5.40 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 5.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि भारतीय स्टेट बैंक 46 दिनों वाली अमृत वृष्टि स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है।

46 दिनों की FD में 2,00,000 रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे

भारतीय स्टेट बैंक में अगर 46 दिनों वाली एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर कुल 2,01,231 रुपये मिलेंगे, जिसमें 1231 रुपये का ब्याज शामिल है। अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और एसबीआई की 46 दिनों वाली एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,01,357 रुपये मिलेंगे, जिसमें 1357 रुपये का ब्याज शामिल है। इसी तरह, अगर आप अति वरिष्ठ नागरिक हैं और एसबीआई की 46 दिनों वाली एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,01,382 रुपये मिलेंगे, जिसमें 1382 रुपये का ब्याज शामिल है।

Latest Business News