1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SBI में 444 दिन की FD में ₹2,50,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज, समझें कैलकुलेशन

SBI में 444 दिन की FD में ₹2,50,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज, समझें कैलकुलेशन

आप चाहें तो स्टेट बैंक में सिर्फ 7 दिन के लिए भी एफडी खाता खुलवा सकते हैं। इसके अलावा, आप इस बैंक में अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए भी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

SBI fd, SBI 444 days fd, SBI 444 days fd interest rate, SBI 444 days fd calculator, SBI fd interest - India TV Hindi
Image Source : PTI 444 दिन की FD में 2,50,000 रुपये जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज

SBI FD Schemes: शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड के इस दौर में आज भी भारतीयों का एक बड़ा तबका निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को ही सबसे सुरक्षित मानता है। भारतीय स्टेट बैंक, देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है और ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर बंपर ब्याज दे रहा है। एसबीआई अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि वाले एफडी खातों पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत तक का रिटर्न दे रहा है। यहां हम जानेंगे कि एसबीआई में 444 दिनों की एफडी स्कीम में 2,50,000 रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कुल कितने रुपये मिलेंगे और उसमें कितना ब्याज शामिल होगा?

कितनी अवधि वाली एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है एसबीआई

एसबीआई अपने ग्राहकों को एफडी खाता खुलवाने के लिए कई तरह के ऑप्शन उपलब्ध कराया है। आप चाहें तो स्टेट बैंक में सिर्फ 7 दिन के लिए भी एफडी खाता खुलवा सकते हैं। इसके अलावा, आप इस बैंक में अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए भी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक अपने सामान्य ग्राहकों, जिनकी उम्र 60 साल से कम है, उन्हें 444 दिनों की स्पेशल अमृत वृष्टि स्कीम पर सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। ये बैंक वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से ज्यादा उम्र) और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 साल से ज्यादा उम्र) को 5 साल से 10 तक की अवधि वाली एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा क्रमश: 7.05 प्रतिशत और 7.15 प्रतिशत का बंपर ब्याज दे रहा है।

444 दिन की FD में 2,50,000 रुपये जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज

भारतीय स्टेट बैंक में 444 दिनों की एफडी स्कीम में 2.5 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 20,236 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,70,236 रुपये मिलेंगे। इसी तरह, भारतीय स्टेट बैंक में 444 दिनों की एफडी स्कीम में 2.5 लाख रुपये जमा करें तो वरिष्ठ नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 21,857 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,71,857 रुपये मिलेंगे। जबकि, अति वरिष्ठ नागरिकों को भारतीय स्टेट बैंक में 444 दिनों की एफडी स्कीम में 2.5 लाख रुपये जमा करने पर 22,183 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,72,183 रुपये मिलेंगे। 

Latest Business News