A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SBI में 60 महीने की FD में ₹4,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन

SBI में 60 महीने की FD में ₹4,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन

एसबीआई 60 महीने की अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.05 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा 7.15 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

SBI fd, SBI 60 months fd, SBI 60 months fd interest rate, SBI 60 months fd calculator, SBI fd intere- India TV Hindi
Image Source : PTI 60 महीने की FD में ₹4,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज

SBI FD Schemes: देश के आम निवेशक अब निवेश के लिए म्यूचुअल फंड्स और शेयर बाजार की ओर रुख कर रहा है। हालांकि, एक बड़ा तबका अभी भी सुरक्षित और फिक्स रिटर्न के लिए बैंक एफडी पर ही भरोसा करते हैं। भारतीय स्टेट बैंक, देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है, जो अपने ग्राहकों को एफडी स्कीम पर आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में 7 दिनों के लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। भारतीय स्टेट बैंक में एफडी खातों पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत तक का शानदार ब्याज दे रहा है। आइए जानते हैं कि एसबीआई में 60 महीने यानी 5 साल की एफडी में 4,00,000 रुपये जमा करें तो कितना ब्याज मिलेगा?

60 महीने की अवधि वाले एफडी खाते पर मिल रहा है 7.15 प्रतिशत तक का ब्याज

भारतीय स्टेट बैंक 444 दिनों वाली अमृत वृष्टि स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। ये बैंक अमृत वृष्टि एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 साल या इससे ज्यादा उम्र के नागरिक) को 7.05 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, एसबीआई 5 साल (60 महीने) की अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.05 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा 7.15 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

60 महीने की FD में ₹4,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज

भारतीय स्टेट बैंक में 60 महीने की एफडी स्कीम में 4 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 1,40,071 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 5,40,071 रुपये मिलेंगे। इसी तरह, भारतीय स्टेट बैंक में 60 महीने की एफडी स्कीम में 4 लाख रुपये जमा करें तो वरिष्ठ नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 1,67,303 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 5,67,303 रुपये मिलेंगे। जबकि, अति वरिष्ठ नागरिकों को भारतीय स्टेट बैंक में 60 महीने की एफडी स्कीम में 4 लाख रुपये जमा करने पर 1,70,097 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 5,70,097 रुपये मिलेंगे। 

Latest Business News