1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. HDFC Bank में 55 महीने की FD में ₹55,000 करेंगे जमा तो मैच्योरिटी पर कितना मिलेगा रिटर्न, समझें गणित

HDFC Bank में 55 महीने की FD में ₹55,000 करेंगे जमा तो मैच्योरिटी पर कितना मिलेगा रिटर्न, समझें गणित

कोई जोखिम नहीं और बेहतर रिटर्न पाने की चाहत रखने वाले निवेशकों के लिए एफडी एक अच्छा विकल्प है। इसमें आपके द्वारा निवेश की गई राशि का मार्केट की हलचल से कोई लेना-देना नहीं है। आपको एक गारंटीड रिटर्न मिलता है।

यह ब्याज दर 3 करोड़ रुपये से कम की राशि तक की एफडी के लिए है।- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK यह ब्याज दर 3 करोड़ रुपये से कम की राशि तक की एफडी के लिए है।

अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) एक भरोसेमंद विकल्प हो सकता है। देश के बड़े निजी बैंकों में शामिल एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की एफडी योजनाओं पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। ऐसे में अगर आप बैंक की 55 महीने की एफडी स्कीम में ₹55,000 निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको कितना रिटर्न मिलेगा और इस पर कितना ब्याज जुड़कर आएगा, इसको हम यहां एक कैलकुलेशन के आधार पर आसानी से समझ सकते हैं, ताकि आपको निवेश करने पर मिलने वाले रिटर्न का पैटर्न समझ में आ जाए।

55 महीने की FD पर कितना मिल रहा ब्याज

ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, मौजूदा समय में एचडीएफसी बैंक की 55 महीने या 4 साल 7 महीने की एफडी स्कीम पर सामान्य ग्राहकों को 6.40% ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है, जबकि सीनियर सिटीजन को 0.50 प्रतिशत ज्यादा यानी 6.90% ब्याज ऑफर किया जा रहा है। यह ब्याज दर 3 करोड़ रुपये से कम की राशि तक की एफडी के लिए है। आप एफडी में 7 दिनों से लेकर 10 साल तक के लिए एफडी में पैसे जमा कर सकते हैं। अलग-अलग अवधियों के लिए ब्याज दरें अलग होती हैं।

₹55,000 की एफडी पर रिटर्न का समझें गणित

अगर आप एक सामान्य ग्राहक हैं और आप 55 महीने या 4 साल 7 महीने के लिए एचडीएफसी बैंक में 55,000 रुपये की एफडी कराते हैं तो 6.40 प्रतिशत ब्याज के आधार पर कैलकुलेशन के मुताबिक, मैच्योरिटी पर आपको रिटर्न के तौर पर कुल ₹18,594 हासिल होंगे। ब्याज के रूप में मिली इस रकम को मिलाकर आपके पास तब कुल ₹73,594 का फंड होगा। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो आपको 6.90 प्रतिशत ब्याज के आधार पर कैलकुलेशन के मुताबिक, रिटर्न के तौर पर आपको ₹20,273 मिलेंगे। यानी आखिर में आपके पास कुल ₹75,273 होंगे।

Latest Business News