1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Post Office की इस स्कीम में करें निवेश, हर महीने मिलेगा 5550 रुपये का फिक्स ब्याज- जानें कैसे

Post Office की इस स्कीम में करें निवेश, हर महीने मिलेगा 5550 रुपये का फिक्स ब्याज- जानें कैसे

पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम पर 7.4 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में कम से कम 1000 रुपये के निवेश से खाता खुलवाया जा सकता है।

mis, monthly income scheme, mis scheme, monthly income scheme scheme, mis interest rate, mis maturit- India TV Hindi
Image Source : INDIA POST एसआईएस स्कीम पर मिल रहा है 7.4 प्रतिशत का सालाना ब्याज

Post Office Saving Schemes: 1 जनवरी, 2025 से शुरू हुई वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी और आखिरी तिमाही के लिए पोस्ट ऑफिस स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स पर निवेशकों को पहले की तरह ही बंपर ब्याज मिलता रहेगा। पोस्ट ऑफिस देशवासियों के लिए कई तरह की बचत योजनाएं चला रहा है। आज हम यहां आपको पोस्ट ऑफिस की एक पॉपुलर स्कीम MIS (मंथली इनकम स्कीम) के बारे में जानेंगे। इस स्कीम में निवेश करने वाले निवेशकों को हर महीने ब्याज के पैसों का भुगतान किया जाता है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे इस स्कीम में निवेश कर हर महीने 5550 रुपये का ब्याज कमाया जा सकता है।

एसआईएस स्कीम पर मिल रहा है 7.4 प्रतिशत का सालाना ब्याज

पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम पर 7.4 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में कम से कम 1000 रुपये के निवेश से खाता खुलवाया जा सकता है। एमआईएस स्कीम के तहत, सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। जबकि, जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। एमआईएस स्कीम के जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 3 लोगों को शामिल किया जा सकता है। बताते चलें कि इस स्कीम में आपको सिर्फ एक बार निवेश करना होता है, यानी आपको इसमें एकमुश्त पैसे जमा करने होते हैं। जिसके बाद आपके खाते में 5 साल तक हर महीने ब्याज के पैसे आने शुरू हो जाते हैं।

5 साल में मैच्यॉर होती है पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम

पोस्ट ऑफिसी की मंथली इनकम स्कीम 5 साल में मैच्यॉर हो जाती है। मैच्यॉरिटी पर आपके द्वारा निवेश किया गया सारा पैसा वापस मिल जाता है। अगर आप पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अधिकतम निवेश राशि 9 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको 5 साल तक हर महीने 5550 रुपये का फिक्स ब्याज मिलने लगेगा। ब्याज के ये पैसे सीधे आपके बचत खाते में आते हैं। पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम में निवेश शुरू करने के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस का ही बचत खाता होना चाहिए। अगर पोस्ट ऑफिस में आपका कोई बचत खाता नहीं है तो आपको पहले बचत खाता खुलवाना होगा, जिसके बाद ही आप मंथली इनकम स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं क्योंकि ब्याज के पैसे पोस्ट ऑफिस के बचत खाते में ही ट्रांसफर किए जाते हैं।

Latest Business News