1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SIP में ₹10,000 मंथली 10 साल तक जमा करेंगे तो कितना मिलेगा रिटर्न? समझें कैलकुलेशन

SIP में ₹10,000 मंथली 10 साल तक जमा करेंगे तो कितना मिलेगा रिटर्न? समझें कैलकुलेशन

अगर आपके पास एकमुश्त निवेश के लिए बड़ा अमाउंट नहीं है तो मासिक आधार पर आप एसआईपी के जरिये एक छोटी रकम भी हर महीने निवेश कर भविष्य में मोटा फंड तैयार कर सकते हैं।

SIP, म्यूचुअल फंड में नियमित रूप से एक निश्चित राशि निवेश करने का एक अनुशासित तरीका है।- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK SIP, म्यूचुअल फंड में नियमित रूप से एक निश्चित राशि निवेश करने का एक अनुशासित तरीका है।

अगर आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करके बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो SIP यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। महज ₹10,000 की मासिक निवेश राशि को 10 साल तक लगातार जमा करने पर आप ₹11 लाख से ज्यादा का रिटर्न पा सकते हैं। यह आंकड़ा न सिर्फ नियमित निवेश की ताकत को दिखाता है, बल्कि कंपाउंडिंग के जादू को भी समझाता है। आइए आसान कैलकुलेशन के जरिए समझते हैं कि यह रकम कैसे तैयार होती है।

SIP क्या है

SIP यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, म्यूचुअल फंड में नियमित रूप से एक निश्चित राशि निवेश करने का एक अनुशासित तरीका है। यह आमतौर पर मासिक या तिमाही आधार पर किया जाता है और ₹100 जितनी छोटी राशि से भी शुरुआत की जा सकती है। नियमित रूप से निवेश करने से SIP निवेशकों को बाजार के समय का अनुमान लगाने से बचाता है, वित्तीय अनुशासन को बढ़ावा देता है और चक्रवृद्धि की शक्ति का लाभ उठाकर लंबी अवधि में धन जेनरेट करने में मदद करता है। SIP, रुपये कॉस्ट एवरेजिंग के सिद्धांत पर काम करता है। इसमें जब कीमतें कम होती हैं तो अधिक यूनिट खरीदी जाती हैं और जब कीमतें ऊंची होती हैं तो कम यूनिट खरीदी जाती हैं, जिससे समय के साथ औसत लागत प्रति यूनिट कम हो जाती है।

₹11,23,391 रिटर्न का समझें कैलकुलेशन

सबसे पहले यह जान लें कि म्यूचुअल फंड में रिटर्न की कोई लिमिट नहीं होती है। यह बहुत ज्यादा भी मिल सकता है और कम भी। हालांकि देखा गया है कि औसत आधार पर 12 प्रतिशत सालाना आधार पर रिटर्न मिल जाता है। ऐसे में इसको आधार बनाकर हम यहां एसआईपी से धन जेनरेट होने के पैटर्न को समझ सकते हैं। अब अगर आप हर महीने, 10,000 रुपये लगातार 10 साल तक एसआईपी में डालते हैं तो 12 प्रतिशत रिटर्न के आधार पर एसआईपी कैलकुलेटर के मुताबिक, मेच्योरिटी पर आपको ₹ 11,23,391 रिटर्न के तौर पर मिलेगा। बता दें, इस 10 साल में आप कुल ₹ 12,00,000 एसआईपी में जमा कर चुके होंगे। यानी आखिर में आपके पास कुल ₹ 23,23,391 रुपये का फंड तैयार मिलेगा। 

SIP में निवेश के फायदे 

  • SIP निवेश की आदत को नियमित बनाता है। इसमें आपको बाजार के सही समय का इंतजार करने की जरूरत नहीं होती, बल्कि आप तय अंतराल पर निवेश जारी रख सकते हैं।
  • इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप मात्र ₹100 प्रति माह से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। इससे छोटे और नए निवेशकों के लिए यह एक आसान विकल्प बन जाता है।
  • एसआईपी में समय के साथ निवेश पर मिलने वाला ब्याज भी बढ़ता रहता है, जिससे छोटी रकम भी लंबे समय में बड़ा फंड बन सकती है। जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे, उतना ज्यादा लाभ मिलेगा।
  • इसमें आप अपनी सुविधा के अनुसार निवेश राशि बढ़ा या घटा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इसे कुछ समय के लिए रोक या पूरी तरह बंद भी कर सकते हैं, बिना किसी पेनाल्टी के।
  • ELSS (इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम) के तहत SIP में निवेश करने पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है।

Latest Business News