क्या आप भी पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) स्कीम में निवेश करके सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न की तलाश में हैं? अगर हां, तो यह आपके लिए एक अच्छी स्कीम साबित हो सकती है। भारतीय डाक की आरडी स्कीम (रेकरिंग डिपोजिट) में हर महीने ₹11,111 जमा करने पर मेच्योरिटी अमाउंट जानने के लिए सबसे पहले ब्याज दर और टेन्योर समझना जरूरी है। यहां पहले यह समझ लें कि Post Office की RD स्कीम 5 साल के लिए होती है। यह इसकी मानक अवधि है।
वर्तमान ब्याज दर (फरवरी 2026 के अनुसार)
वर्तमान ब्याज दर: 6.7% प्रति वर्ष (तिमाही चक्रवृद्धि), जो जनवरी-मार्च 2026 के लिए जारी है। यह भी जान लें कि इस स्कीम में सीनियर सिटीजन को कोई एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर नहीं किया जाता है।
यह दर हर तिमाही रिव्यू होती है, लेकिन अभी 6.7% ही चल रही है।
मेच्योरिटी पर कितना मिलेगा? (अनुमानित कैलकुलेशन)
मासिक जमा: ₹11,111
कुल महीने: 60 (5 साल)
कुल निवेश (प्रिंसिपल): ₹11,111 × 60 = ₹6,66,660
ब्याज दर: 6.7% p.a. (तिमाही चक्रवृद्धि)
Cleartax के कैलकुलेशन के मुताबिक, ₹11,111 मंथली जमा पर आपको रिटर्न मिलेगा: ₹1,26,285.72
यानी मेच्योरिटी के समय आपके पास कुल ₹7,92,945.72 का फंड तैयार हो जाएगा।
स्कीम में खास बातें
पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) स्कीम में ₹100 प्रति माह (इसके बाद ₹10 के मल्टीपल में) न्यूनतम निवेश से शुरुआत कर सकते हैं। इसमें अधिकतम जमा राशि की कोई लिमिट नहीं है। ब्याज दर सरकार द्वारा तिमाही आधार पर तय (ब्याज चक्रवृद्धि आधार पर) की जाती है। स्कीम की एक खास बात यह भी है कि 12 किस्तें जमा करने के बाद जमा राशि का एक हिस्सा लोन के रूप में मिल सकता है। प्रीमैच्योर क्लोजिंग 3 साल बाद ही संभव होगा। यह स्कीम सैलरीड व्यक्ति, गृहिणियां, छोटे निवेशक, बच्चों की पढ़ाई या भविष्य की योजना बनाने वालों के लिए एक बेहतरीन साधन है।
यह स्कीम सैलरीड व्यक्ति, गृहिणियां, छोटे निवेशक, बच्चों की पढ़ाई या भविष्य की योजना बनाने वालों के लिए एक बेहतरीन साधन है। अगर आप भी इसमें निवेश के लिए रुचि रखते हैं तो आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस की शाखा में जाकर आरडी अकाउंट ओपन करा सकते हैं।
Latest Business News