अगर आप छोटे निवेशक हैं और शेयर बाजार की उठा-पटक लेना चाहते हैं तो आपके लिए सरकार सेविंग स्कीम, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) एक बेस्ट योजना है। इस स्कीम में आप निवेश कर गारंटीड रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। सरकार द्वारा मई 1989 में शुरू की गई यह लोकप्रिय योजना छोटे निवेशकों के लिए उपयुक्त है। देश के किसी भी डाकघर में न्यूनतम 1,000 रुपये जमा करके NSC खाता खोला जा सकता है। इस योजना की अवधि 5 वर्ष है। इस सेविंग स्कीम पर मौजूदा समय में 7.7% प्रति वर्ष की दर से ब्याज मिल रही है। ब्याज हर तिमाही समीक्षा की जाती है। NSC जमाकर्ताओं को इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत टैक्स भी मिलती है।
1.5 लाख के निवश पर टैक्स छूट
एनएससी योजना में निवेश के लिए कोई अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है, लेकिन पुरानी कर व्यवस्था के तहत केवल 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर ही टैक्स छूट मिलता है। इंडिया पोस्ट के अनुसार, NSC 5 साल की अवधि के लिए 7.7% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर प्रदान करता है। ब्याज सालाना चक्रवृद्धि होता है लेकिन केवल परिपक्वता पर भुगतान किया जाता है। योजना के परिपक्व होने के बाद, इसे स्वचालित रूप से आगे नहीं किया जा सकता है। यानी 5 साल पूरे होने के बाद निवेश जारी रखने के लिए, ग्राहक को मौजूदा ब्याज दर पर एक नया NSC प्रमाणपत्र खरीदना होता है।
300000 लाख के निवेश पर ₹1.34 लाख का गारंटीड रिटर्न कैसे?
एनएससी प्रमाणपत्र 100 रुपये, 500 रुपये, 1,000 रुपये, 5,000 रुपये, 10,000 रुपये या उससे ज्यादा की राशि में उपलब्ध हैं। आप कितने प्रमाणपत्र खरीद सकते हैं, इसकी कोई सीमा नहीं है। ऐसे में अगर आप 3 लाख रुपये के एकमुश्त निवेश करते हैं तो 5 साल में कितना गारंटीड रिटर्न मिलेगा, आइए जानते हैं।
5 साल में 3 लाख रुपये के निवेश पर रिटर्न
- एकमुश्त निवेश : 3 लाख रुपये
- ब्याज दर: 7.7% वार्षिक चक्रवृद्धि
- निवेश अवधि: 5 वर्ष
- परिपक्वता राशि: 4,34,710 रुपये
- निवेश : 1,34,710 रुपये
इस तरह आप 3 लाख रुपये 5 साल के लिए निवेश कर 1,34,710 रुपये का गारंटीड रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
Latest Business News