1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Post Office में 2 साल की TD स्कीम पर कितना मिल रहा है ब्याज, 2 लाख जमा करें तो कितना फंड होगा तैयार

Post Office में 2 साल की TD स्कीम पर कितना मिल रहा है ब्याज, 2 लाख जमा करें तो कितना फंड होगा तैयार

पोस्ट ऑफिस ने अपनी टीडी यानी टाइम डिपोजिट स्कीम की ब्याज दरों को घटा दिया है। पोस्ट ऑफिस में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की टीडी खाते खोले जाते हैं।

post office fd, post office td, post office 12 months fd interest rate, post office 12 months fd cal- India TV Hindi
Image Source : INDIA POST अभी भी बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज दे रहा है पोस्ट ऑफिस

Post Office Savings Schemes: पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को बचत योजनाओं पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहा है। जहां एक रेपो रेट घटाए जाने के बाद सभी बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में कटौती कर दी है, वहीं दूसरी तरफ पोस्ट ऑफिस में अभी भी एफडी पर पहले की तरह ही बंपर ब्याज मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों टीडी यानी टाइम डिपोजिट स्कीम पर 6.9 प्रतिशत से लेकर 7.5 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। टीडी बिल्कुल एफडी की तरह ही होती है, जिसमें आप एकमुश्त राशि जमा करते हैं और एक तय अवधि पर मैच्यॉरिटी के बाद आपको एक फिक्स्ड अमाउंट मिलता है।

पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम में जितना मर्जी उतना पैसा जमा कराएं

पोस्ट ऑफिस यानी डाकघर में 4 अलग-अलग अवधियों के लिए टीडी खाते खोले जाते हैं। पोस्ट ऑफिस में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए टीडी कराई जा सकती है। पोस्ट ऑफिस 1 साल की टीडी पर 6.9 प्रतिशत, 2 साल की टीडी पर 7.0 प्रतिशत, 3 साल की टीडी पर 7.1 प्रतिशत और 5 साल की टीडी पर 7.5 प्रतिशत का बंपर ब्याज दे रहा है। टीडी खाते में कम से कम 1000 रुपये जमा किए जा सकते हैं, जबकि इसमें अधिकतम पैसे जमा करने की कोई लिमिट नहीं है। यानी आप इसमें जितना मर्जी, उतना पैसा जमा करा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस अपने सभी ग्राहकों को एक जैसा ब्याज देता है। पोस्ट ऑफिस में महिला, पुरुष, वरिष्ठ नागरिक सभी को एक बराबर ब्याज मिलता है।

2 लाख रुपये जमा करने पर कितना ब्याज मिलेगा

आइए अब जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस में अगर 2 साल की टीडी में 2 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे। जैसा कि अभी हमने आपको बताया कि 2 साल की टीडी पर 7.0 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। इस हिसाब से अगर आप 2 साल की टीडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको 7.0 प्रतिशत के हिसाब से मैच्यॉरिटी पर कुल 2,29,776 रुपये मिलेंगे, जिसमें 29,776 रुपये का ब्याज शामिल है। ध्यान रहे कि पोस्ट ऑफिस में टीडी अकाउंट खुलवाने के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस में ही सेविंग्स अकाउंट होना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Latest Business News