A
Hindi News पैसा मेरा पैसा पोस्ट ऑफिस की स्कीम में हर महीने मिलेगा ₹5550 रुपये का फिक्स ब्याज, चेक करें डिटेल्स

पोस्ट ऑफिस की स्कीम में हर महीने मिलेगा ₹5550 रुपये का फिक्स ब्याज, चेक करें डिटेल्स

पोस्ट ऑफिस की MIS के तहत आपको सिर्फ एक बार निवेश करना होता है, जिसके बाद आपको हर महीने एक फिक्स ब्याज मिलता रहता है।

mis, monthly income scheme, mis scheme, monthly income scheme scheme, mis interest rate, mis maturit- India TV Paisa Image Source : INDIA POST पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम पर मिल रहा है 7.4 प्रतिशत का ब्याज

Post Office Scheme: देश का पोस्ट ऑफिस, देश के आम नागरिकों की जरूरतों के आधार पर कई तरह की बचत योजनाएं चला रहा है। पोस्ट ऑफिस में टीडी, आरडी, एमआईएस, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना समेत कई अलग-अलग स्कीम्स में खाता खुलवाया जा सकता है। आज हम यहां आपको पोस्ट ऑफिस की MIS (मंथली इनकम स्कीम) के बारे में बताएंगे। इस स्कीम में निवेश कर आप हर महीने 5550 रुपये का फिक्स ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। जी हां, आप इस स्कीम में सिर्फ एक बार निवेश कर हर महीने अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम पर मिल रहा है 7.4 प्रतिशत का ब्याज

पोस्ट ऑफिस की MIS के तहत आपको सिर्फ एक बार निवेश करना होता है, जिसके बाद आपको हर महीने एक फिक्स ब्याज मिलता रहता है। पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम में अभी 7.4 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिल रहा है। मंथली इनकम स्कीम में कम से कम 1000 रुपये का एकमुश्त निवेश किया जा सकता है। जबकि, आप इसमें 9 लाख रुपये का अधिकतम निवेश भी कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम के तहत आप जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये भी जमा कर सकते हैं। एमआईएस स्कीम के तहत, जॉइंट खाते में अधिकतम 3 लोगों को शामिल किया जा सकता है।

9 लाख रुपये जमा करें तो हर महीने मिलेगा 5550 रुपये का फिक्स ब्याज

अगर आप डाकघर की मंथली इनकम स्कीम में 9 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको 5 साल तक हर महीने 5550 रुपये का फिक्स ब्याज मिलना शुरू हो जाएगा। ब्याज के पैसे सीधे आपके बचत खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। डाकघर की एमआईएस स्कीम 5 साल में मैच्यॉर हो जाती है। मैच्यॉरिटी पर आपके एमआईएस खाते में जमा सारे पैसे, आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। बताते चलें कि एमआईएस स्कीम में निवेश करने के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस का बचत खाता होना जरूरी है। अगर पोस्ट ऑफिस में आपका कोई बचत खाता नहीं है तो आपको पहले बचत खाता खुलवाना होगा, जिसके बाद ही आप मंथली इनकम स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं।

Latest Business News