A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Post Office की पैसा डबल करने वाली स्कीम, यहां जानें पूरी डिटेल्स

Post Office की पैसा डबल करने वाली स्कीम, यहां जानें पूरी डिटेल्स

किसान विकास पत्र एक सरकारी स्कीम है, जिसमें आपका पैसा सीधे डबल हो जाता है। इस स्कीम में आप जितने भी पैसे डालते हैं, वो डबल हो जाते हैं।

post office kvp, post office kvp interest rate, post office kvp calculator, post office, post office- India TV Hindi
Image Source : INDIA POST केवीपी स्कीम पर मिल रहा है 7.5 प्रतिशत का ब्याज

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों के लिए कई तरह की बचत योजनाएं चला रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट घटाए जाने के बाद जहां सभी बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में कटौती कर दी है, वहीं पोस्ट ऑफिस ने अपनी किसी भी स्कीम की ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं की है। पोस्ट ऑफिस एक ऐसी स्कीम भी चलाता है, जिसमें आपका पैसा सीधे डबल हो जाता है। आज हम यहां पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (KVP) स्कीम के बारे में जानेंगे, जिसमें आपके पैसे एक तय अवधि में सीधे डबल हो जाते हैं।

केवीपी स्कीम पर मिल रहा है 7.5 प्रतिशत का ब्याज

किसान विकास पत्र एक सरकारी स्कीम है, जिसमें आपका पैसा सीधे डबल हो जाता है। इस स्कीम में आप जितने भी पैसे डालते हैं, वो डबल हो जाते हैं। अब चाहे आप इसमें 1 लाख रुपये डालें या 1 करोड़ रुपये डालें। डाकघर की केवीपी स्कीम में एकमुश्त निवेश किया जाता है। इस स्कीम पर अभी 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। किसान विकास पत्र स्कीम में आप कम से कम 1000 रुपये जमा कर सकते हैं। इस स्कीम में अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। यानी आप इसमें जितना चाहें, उतना पैसा लगा सकते हैं।

9 साल और 7 महीने में मैच्यॉर होती है स्कीम

पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम 115 महीने यानी 9 साल और 7 महीने में मैच्यॉर हो जाती है। यानी इस स्कीम में जमा किया गया आपका पैसा 115 महीने में डबल हो जाता है। ये एक फिक्स रिटर्न वाली स्कीम है और इसमें पूरी गारंटी के साथ फिक्स रिटर्न मिलता है। इस स्कीम में सिंगल अकाउंट के साथ-साथ जॉइंट अकाउंट भी खुलवाया जा सकता है। जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 3 लोगों के नाम जोड़े जा सकते हैं। ये पोस्ट ऑफिस की स्कीम है और पोस्ट ऑफिस केंद्र सरकार ऑपरेट करती है, इसका सीधा मतलब ये हुआ कि इस स्कीम में लगाया गया आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा

Latest Business News