1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Post Office की इस स्कीम में ₹4,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹1,79,613.52 का गारंटीड रिटर्न, जानें पूरी बात

Post Office की इस स्कीम में ₹4,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹1,79,613.52 का गारंटीड रिटर्न, जानें पूरी बात

पोस्ट ऑफिस की यह सेविंग स्कीम निवेशकों के लिए एक आदर्श विकल्प है जो कम जोखिम के साथ गारंटीड रिटर्न और टैक्स बचत का लाभ उठाना चाहते हैं। यह योजना न केवल आपकी पूंजी को सुरक्षित रखती है, बल्कि इसे एक निश्चित गति से बढ़ाती भी है।

पोस्ट ऑफिस की एक शाखा में कतार में अपनी बारी आने का इंतजार करते लोग।- India TV Hindi
Image Source : PTI पोस्ट ऑफिस की एक शाखा में कतार में अपनी बारी आने का इंतजार करते लोग।

अगर आप उन निवेशकों में से हैं जो सुरक्षित निवेश के साथ टैक्स बचत भी करना चाहते हैं और लंबी अवधि के लिए अपनी पूंजी बढ़ाना चाहते हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (VIII Issue) यानी NSC (VIII संस्करण) एक बेहतर बचत योजना है जो भारतीय डाक विभाग द्वारा पेश की जाती है। यह योजना निवेशकों को एक निश्चित ब्याज दर के साथ लंबी अवधि में निवेश का विकल्प प्रदान करती है, जिससे उनकी पूंजी सुरक्षित रहती है और अच्छा रिटर्न भी देती है।

पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट की खास बातें

निवेश अवधि: 5 साल
ब्याज दर: सरकार द्वारा समय-समय पर तय की जाती है, जो सालाना कंपाउंडिंग के आधार पर दी जाती है।
ब्याज भुगतान: ब्याज मियाद पूरी होने पर मिलती है, लेकिन इसका लाभ टैक्स बचत के लिए निवेश अवधि के दौरान मिलता है।
टैक्स लाभ: निवेश की गई राशि धारा 80C के तहत आयकर में छूट का लाभ देती है, जिससे कर बचत होती है।
रीइन्वेस्ट: ब्याज प्राप्ति पर रीइन्वेस्ट (पुनर्निवेश) किया जा सकता है।
लोन सुविधा: निवेश की गई राशि के आधार पर लोन भी लिया जा सकता है।
सुरक्षा: यह योजना पूरी तरह से सरकार समर्थित है, इसलिए निवेश सुरक्षित रहता है।
खाता खोलने की प्रक्रिया: निकटतम डाकघर में जाकर या ऑनलाइन आवेदन करके खाता खोला जा सकता है।

जमा राशि और ब्याज दर

पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम में आप कम से कम 1000 रुपये और इसके बाद 10 के मल्टीपल में चाहे जितनी मर्जी हो, उतने पैसे निवेश कर सकते हैं। यानी इस स्कीम में निवेश की कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं है। 

₹4,00,000 जमा पर मिलेगा ₹1,79,613.52 रिटर्न

पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट सेविंग स्कीम में अगर आप ₹4,00,000 जमा करते हैं तो जमा तारीख से अगले 5 साल बाद कैलकुलेशन के मुताबिक, आपको 7.7 प्रतिशत ब्याज की दर से ₹1,79,613.52 ब्याज  के तौर पर रिटर्न मिलता है। वह भी गारंटीड। ऐसे में कैलकुलेशन के हिसाब से पांच साल बाद आपके पास कुल ₹ 5,79,613.52 का फंड तैयार हो जाएगा। 

Latest Business News