1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. PPF स्कीम में हर साल ₹1,00,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे, देखें कैलकुलेशन

PPF स्कीम में हर साल ₹1,00,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे, देखें कैलकुलेशन

पीपीएफ खाते के साथ आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। पीपीएफ खाते के साथ आपको आसानी से लोन भी मिल सकता है।

ppf, ppf interest rate, ppf calculator, public provident fund, investment, is ppf safe, ppf maturity- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK PPF स्कीम में हर साल ₹1,00,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे

PPF Scheme: पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम, केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक बचत स्कीम है। ये स्कीम लंबे समय से चली आ रही है और आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय बनी हुई है। पीपीएफ स्कीम पर अभी 7.1 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिल रहा है। आज हम यहां पीपीएफ स्कीम के बारे में जानेंगे। इसके साथ ही, हम ये भी जानेंगे कि पीपीएफ स्कीम में हर साल 1 लाख रुपये का निवेश किया जाए तो मैच्यॉरिटी पर ब्याज समेत कुल कितने रुपये मिलेंगे।

पोस्ट ऑफिस के अलावा बैंकों में भी खुलवाए जा सकते हैं पीपीएफ खाते

पीपीएफ स्कीम के तहत, एक साल में कम से कम 500 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 1.50 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। स्कीम के तहत, आपको एक वित्तीय वर्ष में कम से कम एक बार 500 रुपये जमा करने होते हैं। अगर आप एक साल में कम से कम 500 रुपये भी जमा नहीं करते हैं तो आपका खाता बंद हो जाएगा। लेकिन, इसे जुर्माना देकर फिर से एक्टिव किया जा सकता है। इस स्कीम में आप अपनी सुविधा के लिए हर साल एकमुश्त पैसा जमा कर सकते हैं या फिर अधिकतम 12 किस्तों में भी निवेश जारी रख सकते हैं। पीपीएफ अकाउंट 15 साल में मैच्यॉर हो जाता है। पीपीएफ खाते को पोस्ट ऑफिस के अलावा किसी भी बैंक में खुलवाया जा सकता है।

PPF स्कीम में हर साल ₹1,00,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे

अगर आप अपने पीपीएफ खाते में हर साल 1,00,000 रुपये का निवेश करें तो 15 साल बाद यानी मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 27,12,139 रुपये मिलेंगे, जिसमें आपके निवेश के 15,00,000 रुपये और ब्याज के 12,12,139 रुपये शामिल हैं। बताते चलें कि पीपीएफ खाते के साथ आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। पीपीएफ खाते के साथ आपको आसानी से लोन भी मिल सकता है। पीपीएफ खाता खुलवाने की तारीख से 5 साल तक आप इस खाते से पैसे नहीं निकाल सकते हैं। 5 साल के बाद कुछ खास परिस्थितियों जैसे- गंभीर बीमारी, बच्चों की पढ़ाई के लिए ही पीपीएफ खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं।

Latest Business News