1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. ₹10,000 की SIP ने सिर्फ 5 साल में ही डबल कर दिया पैसा, इस स्कीम ने दिया कुल 108% का रिटर्न

₹10,000 की SIP ने सिर्फ 5 साल में ही डबल कर दिया पैसा, इस स्कीम ने दिया कुल 108% का रिटर्न

क्वांट स्मॉल कैप फंड, भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की सबसे पुरानी स्कीम्स में से एक है। क्वांट स्मॉल कैप फंड की शुरुआत 1996 में हुई थी।

quant small cap fund, quant small cap fund aum, mutual fund, mutual funds, mutual fund sip, mutual f- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 1 लाख रुपये के एकमुश्त निवेश पर दिया 341.63 प्रतिशत का रिटर्न

Mutual Fund Schemes: भारतीय शेयर बाजार में बीते कुछ समय से रिकवरी देखने को मिल रही है। पिछले हफ्ते भी बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार का समापन किया था। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1346.5 अंकों (1.62 प्रतिशत) और एनएसई निफ्टी 417.75 अंकों (1.64 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुए थे। बाजार में चल रही रिकवरी के चलते, म्यूचुअल फंड निवेशकों के पोर्टफोलियो में भी सुधार देखा जा रहा है। इसी बीच, आज हम आपको एक ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने निवेशकों के एक छोटी-से निवेश को भारी-भरकम फंड बना दिया है।

1996 में शुरू हुआ था क्वांट स्मॉल कैप फंड

क्वांट स्मॉल कैप फंड, भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की सबसे पुरानी स्कीम्स में से एक है। क्वांट स्मॉल कैप फंड की शुरुआत 1996 में हुई थी। लगभग 102 होल्डिंग्स वाले इस फंड का मौजूदा साइज करीब 30,504 करोड़ रुपये है। इस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने अपनी शुरुआत से लेकर अब तक लगभग 17.91 प्रतिशत का सालाना रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने पिछले 5 साल में सालाना 34.59 प्रतिशत का बंपर रिटर्न दिया है। पिछले 3 साल में इस फंड ने सालाना 24.74 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बीते 1 साल की बात करें तो इस फंड ने अपने निवेशकों को मात्र 1.15 प्रतिशत का ही रिटर्न दिया है, क्योंकि पिछला 1 साल भारतीय बाजार के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा था।

1 लाख रुपये के एकमुश्त निवेश पर दिया 341.63 प्रतिशत का रिटर्न

अगर आपने इस फंड में 5 साल पहले सिर्फ 10,000 रुपये की SIP शुरू की होती तो आज आपके फंड की कुल वैल्यू करीब 12,48,434 रुपये होती। यानी, यहां आपके निवेश पर कुल 108.07 प्रतिशत का रिटर्न मिला। इसमें आपके निवेश के 6,00,000 रुपये भी शामिल हैं। यानी, इस फंड ने सिर्फ 5 साल के समय में अपने निवेशकों के पैसों को डबल से भी ज्यादा कर दिया। क्वांट स्मॉल कैप फंड में अगर 5 साल पहले 1 लाख रुपये का वन-टाइम इंवेस्टमेंट किया गया होता तो आज आपके फंड की वैल्यू 4,41,635 रुपये हो चुकी होती। यानी 5 साल में आपके 1 लाख रुपये के इंवेस्टमेंट को 341.63 प्रतिशत का रिटर्न मिल जाता।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Latest Business News