1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Home Loan: ₹80 लाख का घर खरीदने में 20 लाख देंगे डाउनपेमेंट, बाकी अमाउंट के लोन की किस्त कितनी बनेगी?

Home Loan: ₹80 लाख का घर खरीदने में 20 लाख देंगे डाउनपेमेंट, बाकी अमाउंट के लोन की किस्त कितनी बनेगी?

सरकारी और प्राइवेट बैंक सहित हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां भी होम लोन ऑफर करती हैं। ऐसे में आपको होम लोम लेते समय होम वर्क जरूर करना चाहिए, ताकि आपको एक बेस्ट डील मिल सके। आप प्री-अप्रूव्ड होम लोन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।

जानकारों का कहना है कि अपने बजट के मुताबिक ही होम लोन लेना चाहिए।- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY जानकारों का कहना है कि अपने बजट के मुताबिक ही होम लोन लेना चाहिए।

₹80 लाख का घर खरीदना कई लोगों के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला होता है। ऐसे में अगर आप ₹20 लाख का डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी ₹60 लाख के लिए आपको होम लोन लेना पड़ता है। अब सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि इस लोन पर हर महीने कितनी EMI (किस्त) देनी होगी और क्या यह आपकी आय के अनुसार सही बैठेगी या नहीं। ब्याज दर, लोन अवधि और बैंक की शर्तों के आधार पर आपकी EMI तय होती है। यहां हम यह समझ लेते हैं कि ₹60 लाख के होम लोन पर आपकी मासिक किस्त यानी EMI कितनी बन सकती है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

20 साल के लिए ₹60 लाख होम लोन के लिए EMI

कोशिश करें कि आप जो होम लोन ले रहे हैं, वह सबसे सस्ती दर पर मिल जाए। हालांकि होम लोन में आपके सिबिल स्कोर, इनकम, पिछले लोन की चल रही ईएमआई और उम्र रक निर्भर करता है। बैंक सबसे सस्ती ब्याज दर पर लोन उन ग्राहकों को आसानी से दे देते हैं जिनका सिबिल स्कोर 800 या इससे अधिक होता है। हालांकि आखिरी फैसला बैंक का होता है। अगर आप 60 लाख रुपये का होम लोन किसी बैंक से लेते हैं और उसकी शुरुआती ब्याज दर मौजूदा समय में 7.50 प्रतिशत है तो इस आधार पर कैलकुलेशन के मुताबिक, 20 साल के लिए 60 लाख रुपये होम लोन की ईएमआई या मासिक किस्त ₹48,336 बनेगी। इस अवधि में आपको ₹ 5,600,542 सिर्फ ब्याज चुकाने होंगे। 

15 साल के लिए ₹60 लाख होम लोन के लिए EMI

अगर आप 7.50 प्रतिशत ब्याज दर पर 15 साल के लिए 60 लाख रुपये होम लोन लेते हैं तो कैलकुलेशन के मुताबिक, आपकी मंथली ईएमआई ₹55,621 बनेगी। इस अवधि में आपको ब्याज के तौर पर ₹40,11,733 चुकाने होंगे। यहां एक बात समझ लें कि लोन चुकाने की अवधि जितनी कम होगी, आपको ब्याज उतना कम चुकाना होगा। हां, आपकी ईएमआई थोड़ी ज्यादा बनेगी, लेकिन अंत में यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इसके विपरीत लोन चुकाने की अवधि जितनी लंबी होगी आपको ब्याज उतना ज्यादा चुकाना होगा। हां, आपकी मंथली ईएमआई थोड़ी कम बनेगी। लेकिन अंत में आपको यह काफी महंगा पड़ेगा। होम लोन तो आप 30 साल तक के लिए भी ले सकते हैं। 

अपने बजट से ज्यादा होम लोन न लें

जानकारों का कहना है कि अपने बजट के मुताबिक ही होम लोन लेना चाहिए। एक फिक्स्ड मंथली इनकम में आपकी ईएमआई के अलावा, घर चलाने का खर्च, बच्चों की फीस, मेडिकल और अन्य जिम्मेदारियों को पूरा करना होता है। ऐसे में इन बातों को ध्यान में रखते हुए ही होम लोन की राशि तय करनी चाहिए। हालांकि बैंक की तरफ से मैक्सिमम होम लोन की रकम आपकी इनकम के हिसाब से बैंक तय करते हैं। उससे ज्यादा होम लोन आपको नहीं मिल सकता। इसलिए कोशिश होनी चाहिए कि आप कम से कम होम लोन लें।  

Latest Business News