1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. बेटी के खाते में आएंगे 50 लाख रुपये, जानें सुकन्या समृद्धि योजना में कितना करना होगा निवेश

बेटी के खाते में आएंगे 50 लाख रुपये, जानें सुकन्या समृद्धि योजना में कितना करना होगा निवेश

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत, सिर्फ 10 साल से कम उम्र की बेटी का ही खाता खोला जाता है। SSY खाते में हर साल कम से कम 250 रुपये जमा करने होते हैं।

ssy, Sukanya Samriddhi Yojana, Sukanya Samriddhi scheme, ssy interest rate, ssy calculator, investme- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सुकन्या समृद्धि योजना

SSY Calculator: सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), मौजूदा समय की सबसे लोकप्रिय सरकारी वित्तीय योजनाओं में से एक है। सुकन्या समृद्धि योजना, खासतौर पर बेटियों के लिए तैयार की गई है और इसमें सिर्फ बेटियों के ही खाते खोले जाते हैं। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली इस स्कीम में बेटियों को 8.2 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिलता है। देश की किसी भी दूसरी स्कीम पर बच्चियों को इतना ब्याज नहीं मिलता है। अगर आप अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको अच्छी-खासी रकम मिल सकती है। इस रकम का इस्तेमाल बेटी की उच्च शिक्षा के साथ-साथ उसकी शादी में भी हो सकता है।

10 साल से कम होनी चाहिए बेटी की उम्र

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत, सिर्फ 10 साल से कम उम्र की बेटी का ही खाता खोला जाता है। SSY खाते में हर साल कम से कम 250 रुपये जमा करने होते हैं। इस योजना के तहत आप अपनी बेटी के नाम से एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना पूरी तरह से टैक्स-फ्री योजना है। इससे होने वाली कमाई पर आपको एक भी रुपये का टैक्स नहीं देना होता है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एक परिवार की अधिकतम 2 बेटियों के ही खाते खुलवाए जा सकते हैं। अगर किसी परिवार में जुड़वा बेटियां हों, तो उस परिवार में 2 से ज्यादा बेटियों के भी खाते खुलवाए जा सकते हैं।

SSY में 15 साल तक करना होता है निवेश

इस स्कीम में बेटी के नाम से 15 साल तक निवेश करना होता है। योजना के तहत, बेटी के नाम से खोला गया खाता, खाता खुलवाने की तारीख से 21 साल बाद मैच्यॉर हो जाता है। अगर आपकी बेटी 18 साल की हो गई है और आपको उसकी शादी करनी है तो ऐसे में भी आप अपनी बेटी का खाता बंद करा सकते हैं, जिसके बाद सारा पैसा आपकी बेटी के बैंक खाते में डाल दिया जाता है। अगर आपकी बेटी की उम्र 1 साल है और आप अभी खाता खुलवाकर हर साल 1,09,000 रुपये का निवेश करते हैं तो साल 2047 में मैच्यॉरिटी पर आपकी बेटी के खाते में कुल 50,34,040 रुपये आएंगे।

Latest Business News