भारतीय स्टेट बैंक के पास बचत की एक स्पेशल स्कीम है जिसे-हर घर लखपति योजना के नाम से जाना जाता है। इस योजना के तहत ग्राहक हर महीने छोटी बचत जमा करके अपने खातों में 1 लाख रुपये या उससे अधिक की राशि जमा कर सकते हैं और जमा राशि की परिपक्वता पर 'लखपति' बन सकते हैं। यह स्कीम उन लोगों के लिए खास है जो कम रकम से सुरक्षित और अनुशासित निवेश की शुरुआत करना चाहते हैं। नियमित बचत और तय ब्याज दर के साथ, यह योजना धीरे-धीरे एक मजबूत फाइनेंशियल कुशन बनाने में मदद करती है।
कौन खोल सकता है अकाउंट
एक तरह से यह रेकरिंग डिपोजिट स्कीम का नया वैरिएंट है। इस स्कीम में सभी निवासी व्यक्ति सिंगल या संयुक्त रूप (ज्वाइंट अकाउंट) से खाता खोल सकते हैं। नाबालिग (10 वर्ष से अधिक आयु का और स्पष्ट रूप से हस्ताक्षर कर सकने वाला) अकेले या अपने माता-पिता/कानूनी अभिभावक के साथ खाता खोल सकता है। इस स्कीमें जमा अवधि 3 से 10 वर्ष तक है। यहां भी ध्यान रहे, किस्त का अग्रिम भुगतान परिपक्वता मूल्य में कोई परिवर्तन नहीं लाता है। हालांकि, किस्त के विलंबित भुगतान से परिपक्वता राशि में जुर्माना काटा जाता है।
नीचे दिए टेबल से परिपक्वता राशि ₹ 1,00,000 का गणित समझें
| श्रेणी |
3 वर्ष |
4 वर्ष |
5 वर्ष |
6 वर्ष |
7 वर्ष |
8 वर्ष |
9 वर्ष |
10 वर्ष |
| आम जनता |
₹ 2,510 |
₹ 1,820 |
₹ 1,420 |
₹ 1,150 |
₹ 960 |
₹ 810 |
₹ 700 |
₹ 610 |
| वरिष्ठ नागरिक |
₹ 2,500 |
₹ 1,810 |
₹ 1,410 |
₹ 1,130 |
₹ 940 |
₹ 800 |
₹ 680 |
₹ 600 |
| कर्मचारी |
₹ 2,480 |
₹ 1,790 |
₹ 1,390 |
₹ 1,120 |
₹ 920 |
₹ 780 |
₹ 670 |
₹ 580 |
| स्टाफ़ वरिष्ठ नागरिक |
₹ 2,450 |
₹ 1,780 |
₹ 1,370 |
₹ 1,100 |
₹ 910 |
₹ 760 |
₹ 650 |
₹ 560 |
ब्याज दर का टेबल
| ब्याज दर |
3 वर्ष |
4 वर्ष |
5 वर्ष |
6 वर्ष |
7 वर्ष |
8 वर्ष |
9 वर्ष |
10 वर्ष |
|
| सामान्य जनता |
6.55% |
6.55% |
6.30% |
6.30% |
6.30% |
6.30% |
6.30% |
6.30% |
| वरिष्ठ नागरिक |
7.05% |
7.05% |
6.80% |
6.80% |
6.80% |
6.80% |
6.80% |
6.80% |
| कर्मचारी |
7.55% |
7.55% |
7.30% |
7.30% |
7.30% |
7.30% |
7.30% |
7.30% |
| स्टाफ सीनियर नागरिक |
8.05% |
8.05% |
7.80% |
7.80% |
7.80% |
7.80% |
7.80% |
7.80% |
₹610 जमा 10 साल तक हर महीने करने पर रिटर्न को समझें
स्कीम के हिसाब से अगर एक सामान्य ग्राहक सिर्फ 610 रुपये 6.30 प्रतिशत ब्याज के आधार पर लगातार 10 साल तक इस स्कीम में जमा करता है तो कैलकुलेशन के मुताबिक, मैच्योरिटी के समय उसके पास कुल ₹1,02,144 का फंड होगा। इस स्कीम में आपको ₹28,944 ब्याज के तौर पर मिलेगा, बाकी उसकी निवेश राशि होगी।
किस्त और सेवा शुल्क
हर घर लखपति योजना के तहत खोले गए अकाउंट में अगर लगातार 6 किस्तें जमा नहीं होती हैं, तो खाता समय से पहले बंद कर दिया जाएगा, और शेष राशि खाताधारक के लिंक किए गए बचत बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसके अलावा, परिपक्वता की तारीख पर या उसके बाद भुगतान किए गए आरडी खातों पर ₹10 का सेवा शुल्क लगाया जाता है, जहां तीन या अधिक लगातार किस्तों के भुगतान में चूक होती है और खाता नियमित नहीं किया गया है।
Latest Business News