1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SBI Home Loan: ₹50 लाख का होम लोन लेने के लिए कितनी होनी चाहिए Salary, कितनी बनेगी EMI

SBI Home Loan: ₹50 लाख का होम लोन लेने के लिए कितनी होनी चाहिए Salary, कितनी बनेगी EMI

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों को 7.25 प्रतिशत की शुरुआती दरों पर होम लोन उपलब्ध करा रहा है।

minimum salary for home loan in sbi, salary for home loan, sbi home loan interest rates, sbi home lo- India TV Hindi
Image Source : JUSTDIAL भारतीय स्टेट बैंक

SBI Home Loan: अगर आप भी घर खरीदने के लिए होम लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो ये आपके लिए एक बेहतर समय हो सकता है। दरअसल, पिछले साल की तुलना में इस साल होम लोन की दरें 1.25 प्रतिशत कम हुई हैं। देश के प्रमुख बैंक अपने ग्राहकों को 7.10 प्रतिशत की शुरुआती दरों से होम लोन दे रहे हैं। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक- भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को काफी आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों को 7.25 प्रतिशत की शुरुआती दरों पर होम लोन उपलब्ध करा रहा है। आइए जानते हैं कि एसबीआई से 30 साल के लिए 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर से 50 लाख रुपये का होम लोन लेने के लिए मंथली सैलरी कितनी होनी चाहिए और हर महीने कितनी ईएमआई कटेगी?

एसबीआई से 50 लाख रुपये का होम लोन चाहिए तो कितनी होनी चाहिए सैलरी

भारतीय स्टेट बैंक से 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर पर 30 साल के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लेने के लिए आपकी मंथली सैलरी कम-से-कम 69,000 रुपये होनी चाहिए। लेकिन, आपको यहां एक खास बात का ध्यान रखना होगा कि आपके नाम पर पहले से कोई अन्य लोन अकाउंट नहीं चल रहा हो। एसबीआई से 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर पर 30 साल के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लेने पर आपको हर महीने लगभग 34,500 रुपये की ईएमआई देनी होगी।

कौन-सा बैंक दे रहा है सबसे सस्ता होम लोन

पैसा बाजार की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, पब्लिक सेक्टर का बैंक ऑफ इंडिया सबसे कम 7.10 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दरों पर होम लोन ऑफर कर रहा है। इसके अलावा, केनरा बैंक 7.15 प्रतिशत, पंजाब नेशनल बैंक 7.20 प्रतिशत, पंजाब एंड सिंध बैंक 7.30 प्रतिशत की शुरुआत ब्याज दरों पर होम लोन दे रहे हैं। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आप बैंक से ब्याज दरों में छूट के लिए भी बात कर सकते हैं। कई बार अच्छे क्रेडिट स्कोर की वजह से बैंक आपके लिए ब्याज दरों में अच्छा ऑफर दे देते हैं।

Latest Business News