A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SBI Scheme: सिर्फ 2 साल में पाएं ₹1,00,000 का फिक्स ब्याज, जानें कितने रुपये का करना होगा निवेश

SBI Scheme: सिर्फ 2 साल में पाएं ₹1,00,000 का फिक्स ब्याज, जानें कितने रुपये का करना होगा निवेश

भारतीय स्टेट बैंक की एफडी स्कीम में आप सिर्फ 2 साल की अवधि में 1 लाख रुपये का फिक्स ब्याज कमा सकते हैं।

sbi, state bank of india, sbi fd, sbi 24 months fd, sbi 24 months fd interest rate, sbi 24 months fd- India TV Hindi
Image Source : JUSTDIAL भारतीय स्टेट बैंक

SBI Scheme: जिस देश में एक समय तक लोग शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड्स का नाम सुनकर ही हाथ जोड़ लेते थे, उसी देश के आम निवेशक अब आक्रामकता के साथ शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड्स में पैसा लगा रहे हैं। शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड्स में मोटा मुनाफा तो है, लेकिन इसमें काफी ज्यादा रिस्क भी है। यही वजह है कि देश का एक बड़ा तबका आज भी सबसे सुरक्षित निवेश के लिए बैंक एफडी पर ही सबसे ज्यादा भरोसा करता है। आज हम यहां भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक ऐसी स्कीम के बारे में जानेंगे कि जिसमें सिर्फ 2 साल में ही 1,00,000 रुपये तक का फिक्स ब्याज कमाया जा सकता है।

2 साल की एफडी पर कितना ब्याज दे रहा है भारतीय स्टेट बैंक

भारतीय स्टेट बैंक, देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर कम से कम 3.05 प्रतिशत से लेकर अधिकतम 7.15 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। भारतीय स्टेट बैंक में कम से कम 7 दिनों की सबसे छोटी अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, इस बैंक में अधिकतम 10 साल की सबसे लंबी अवधि के लिए भी एफडी कराई जा सकती है। भारतीय स्टेट बैंक 2 साल की अवधि वाले एफडी खातों पर सामान्य नागरिकों को 6.40 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

2 साल में 1 लाख रुपये का ब्याज पाने के लिए कितने रुपये का करना होगा निवेश

आइए जानते हैं कि भारतीय स्टेट बैंक में 2 साल की अवधि में 1 लाख रुपये का ब्याज पाने के लिए आपको कितने रुपये जमा करने होंगे। सामान्य नागरिकों को एसबीआई स्कीम में 2 साल की अवधि में 1,00,000 रुपये का फिक्स ब्याज पाने के लिए 7,40,000 रुपये जमा करने होंगे। वरिष्ठ नागरिकों को एसबीआई की एफडी स्कीम में 2 साल की अवधि में 1,00,000 रुपये का फिक्स ब्याज पाने के लिए 6,90,000 रुपये जमा करने होंगे। इसी तरह, एसबीआई की 2 साल की एफडी स्कीम में 1,00,000 रुपये का ब्याज कमाने के लिए अति वरिष्ठ नागरिकों को 6,80,000 रुपये जमा करने होंगे। अगर आप एसबीआई में 2 साल की एफडी स्कीम में इतनी रकम जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको गारंटीड 1,00,000 रुपये से ज्यादा का फिक्स ब्याज मिलेगा।

Latest Business News