A
Hindi News पैसा मेरा पैसा SIP Calculator: 20 साल में कैसे बनेगा ₹1 करोड़ का फंड, कितने रुपये की करनी होगी एसआईपी

SIP Calculator: 20 साल में कैसे बनेगा ₹1 करोड़ का फंड, कितने रुपये की करनी होगी एसआईपी

एसआईपी को जितने लंबे समय के लिए चलाया जाए, निवेशकों को उतना ही मोटा फायदा मिलता है।

mutual fund, mutual funds, mutual fund sip, mutual funds sip, sip calculator, mutual fund calculator- India TV Paisa Image Source : INDIA TV एसआईपी से मिले रिटर्न पर चुकाना होगा कैपिटल गेन्स टैक्स

SIP Calculator: भारत में एसआईपी के जरिए आने वाला निवेश लगातार बढ़ रहा है। देश के आम निवेशक म्यूचुअल फंड एसआईपी में जमकर निवेश कर रहे हैं। एसआईपी में शेयर बाजार का काफी रिस्क है, लेकिन इसमें होने वाली कमाई भी शेयर बाजार से ही होती है। इसके अलावा, एसआईपी में कंपाउंडिंग का भी जबरदस्त फायदा मिलता है। एसआईपी को जितने लंबे समय के लिए चलाया जाए, निवेशकों को उतना ही मोटा फायदा मिलता है। यहां हम जानेंगे कि 20 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने के लिए हर महीने कितने रुपये की एसआईपी करनी होगी।

7600 रुपये की एसआईपी से भी तैयार हो सकता है 1 करोड़ रुपये का फंड

अगर आपको हर साल औसतन 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 11,000 रुपये की एसआईपी से 20 साल में 1.01 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो सकता है। इसी तरह, अगर आपको हर साल औसतन 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 7600 रुपये की एसआईपी से भी 20 साल में 1.00 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है। लेकिन यहां इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि इस दौरान आपको बिना रुके लगातार निवेश जारी रखना होगा। अगर आपका मंथली इंवेस्टमेंट मिस होता है तो इससे आपका टारगेट भी मिस हो सकता है।

एसआईपी से मिले रिटर्न पर चुकाना होगा कैपिटल गेन्स टैक्स

इसके साथ ही, अगर आपके पास 20 साल से ज्यादा समय है तो आप इसे आगे के लिए भी जारी रख सकते हैं। अगर आप अपनी एसआईपी को 20 साल से ज्यादा समय तक चलाते हैं तो नतीजे आपकी सोच से भी ज्यादा बड़े हो सकते हैं। हालांकि, आपको इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि एसआईपी से मिलने वाले रिटर्न पर आपको कैपिटल गेन्स टैक्स भी चुकाना होता है। इसलिए, टैक्स के भुगतान को ध्यान में रखकर एसआईपी का अमाउंट बढ़ाकर चलना निश्चित रूप से ज्यादा समझदारी होगी।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Latest Business News