1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SIP Calculator: हर महीने ₹5000 जमा करें तो 20 साल में कितना फंड होगा तैयार, चेक करें कैलकुलेशन

SIP Calculator: हर महीने ₹5000 जमा करें तो 20 साल में कितना फंड होगा तैयार, चेक करें कैलकुलेशन

एसआईपी में कभी भी एक समान रिटर्न नहीं मिलता है। लेकिन, लंबी अवधि में नुकसान होने का जोखिम काफी कम हो जाता है।

mutual fund, mutual funds, mutual fund sip, sip, mutual funds sip, sip calculator, mutual fund calcu- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY/CANVA 5000 रुपये की SIP से 20 साल में कितना फंड होगा तैयार

SIP Calculator: घरेलू शेयर बाजार में उठा-पटक जारी है। हालांकि, बाजार अपने उच्च स्तर के नजदीक ही कारोबार कर रहे हैं। भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। शेयर बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर म्यूचुअल फंड्स के प्रदर्शन पर भी पड़ता है। लेकिन, भारतीय निवेशक इस उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू बाजार में जमकर निवेश कर रहे हैं। म्यूचुअल फंड्स एसआईपी में भी घरेलू निवेशक जमकर पैसा लगा रहे हैं। आज हम यहां जानेंगे कि एसआईपी में हर महीने 5000 रुपये का निवेश किया जाए तो 20 साल में कितना फंड तैयार हो सकता है?

5000 रुपये की SIP से 20 साल में कितना फंड होगा तैयार

अगर आपको हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 5000 रुपये की एसआईपी से 20 साल में लगभग 46 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है, जिसमें आपके निवेश के 12 लाख रुपये और रिटर्न के लगभग 34 लाख रुपये शामिल हैं। ऐसे ही, अगर आपको हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 5000 रुपये की एसआईपी से 20 साल में लगभग 66.35 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है, जिसमें आपके निवेश के 12 लाख रुपये और लगभग 54.35 लाख रुपये का अनुमानित रिटर्न शामिल है।

एसआईपी में निवेश करने से पहले कुछ जरूरी बातों का रखना होगा खास ध्यान

म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश करने से पहले आपको कुछ बहुत जरूरी बातों का हमेशा खास ध्यान रखना चाहिए। एसआईपी में कभी भी एक समान रिटर्न नहीं मिलता है। लेकिन, लंबी अवधि में नुकसान होने का जोखिम काफी कम हो जाता है। एसआईपी से आपको जो रिटर्न मिलता है, उस पर आपको कैपिटल गेन्स टैक्स भी चुकाना होता है। एसआईपी से आपको कितना रिटर्न मिलेगा, ये पूरी तरह से शेयर बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। अगर बाजार में तेजी बनी रहती है तो आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा। इसी तरह, अगर बाजार में गिरावट चलती है तो आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Latest Business News