A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SGB ने ₹1,00,000 के निवेश को बनाया ₹3,12,000 रुपये, RBI ने 2020-21 सीरीज-VIII के लिए तय की कीमत

SGB ने ₹1,00,000 के निवेश को बनाया ₹3,12,000 रुपये, RBI ने 2020-21 सीरीज-VIII के लिए तय की कीमत

निवेशकों को SGB 2020-21 सीरीज-VIII के तहत, प्रति यूनिट 5,127 रुपये (ऑनलाइन) की दर से जारी किया गया था, जबकि ऑफलाइन खरीदे गए यूनिट्स की कीमत 5,177 रुपये प्रति यूनिट थी।

SGB, Sovereign Gold Bond, rbi, reserve bank of india, SGB 2020-21 Series-VIII, SGB 2020-21 Series-VI- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK SGB

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2020-21 सीरीज-VIII के लिए प्रीमैच्यॉर (समय से पहले) रिडेम्पशन का भाव घोषित कर दिया है। रिजर्व बैंक के एक बयान के अनुसार, निवेशकों के पास सोमवार, 18 मई, 2026 से इस SGB को प्रीमैच्यॉर रिडीम करने का विकल्प उपलब्ध हो जाएगा। बताते चलें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 18 नवंबर, 2020 को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2020-21 सीरीज-VIII लॉन्च की थी। RBI के बयान के अनुसार, SGB सीरीज का प्रीमैच्यॉर रिडेम्पशन, उस गोल्ड बॉन्ड सीरीज के जारी होने की तारीख से 5 साल पूरे होने के बाद, उस तारीख को ही किया जा सकेगा, जिस तारीख को ब्याज का भुगतान होना है।

SGB 2020-21 सीरीज-VIII के लिए तय हुई कीमत

RBI के एक नियम के अनुसार, SGB के प्रीमैच्यॉर रिडेम्पशन की वैल्यू, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा पिछले 3 कामकाजी दिनों के लिए प्रकाशित 999 शुद्धता वाले सोने के क्लोजिंग प्राइस के साधारण औसत के आधार पर निकाला जाता है। 18 मई, 2026 को देय SGB सीरीज के लिए प्रीमैच्यॉर रिडेम्पशन की कीमत, पिछले तीन कारोबारी दिनों- 13 मई, 14 मई और 15 मई, 2026 के साधारण औसत के आधार पर प्रति यूनिट 16,012 रुपये तय की गई है। बताते चलें कि निवेशकों को SGB 2020-21 सीरीज-VIII के तहत, प्रति यूनिट 5,127 रुपये (ऑनलाइन) की दर से जारी किया गया था, जबकि ऑफलाइन खरीदे गए यूनिट्स की कीमत 5,177 रुपये प्रति यूनिट थी।

1 लाख रुपये के निवेश पर 2.12 रुपये का शुद्ध मुनाफा

16,012 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2020-21 सीरीज-VIII के लिए प्रीमैच्यॉर रिडेम्पशन की तारीख पर निवेशकों को 212.30% का बंपर रिटर्न मिलेगा। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि अगर किसी ग्राहक ने इस स्कीम के तहत, 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, उसे कुल 3.12 लाख रुपये मिलेंगे, जिसमें 2.12 रुपये का शुद्ध मुनाफा शामिल है। बताते चलें कि भारतीय रिजर्व बैंक का सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, जारी किए गए तारीख से 8 साल बाद मैच्यॉर होता है। हालांकि, इसे 5 साल बाद भी भुनाया जा सकता है।

Latest Business News