1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Education Loan के लिए अप्लाई कैसे करें? जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रोसेस

Education Loan के लिए अप्लाई कैसे करें? जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रोसेस

Education Loan: कोर्स पूरा होने के 1 साल बाद तक एजुकेशन लोन में रिपेमेंट की जरूरत नहीं होती है। कुछ कर्जदाता विदेश में पढ़ाई के लिए वीजा मिलने से पहले ही कर्ज का कुछ अमाउंट दे देते हैं।

एजुकेशन लोन- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY एजुकेशन लोन

आज के समय में उच्च शिक्षा पाना काफी महंगा हो गया है, जिसमें एंट्रेंस एग्जाम, कोचिंग से लेकर कॉलेज फीस और रहने का खर्च शामिल है। प्रोफेशनल कोर्सेस के लिए तो 10 से 30 लाख रुपये तक आसानी से खर्च हो जाते हैं। विदेश में पढ़ाई करने पर यह रकम और भी बढ़ जाती है। ऐसे में एजुकेशन लोन एक महत्वपूर्ण सहारा बन जाता है, जिससे छात्र पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी लगने पर लोन चुका सकते हैं। आइए एजुकेशन लोन के प्रकार, फायदे, विशेषताएं और आवेदन करने का तरीका जानते हैं।

एजुकेशन लोन के फायदे और विशेषताएं

  • आप 1 करोड़ रुपये तक का लोन ले सकते हैं।
  • लोन चुकाने के लिए 15 साल तक की लचीली अवधि मिलती है।
  • भारत या विदेश में पढ़ाई के लिए लोन उपलब्ध है।
  • कुछ बैंक विदेश में वीजा मिलने से पहले भी कुछ राशि दे देते हैं।
  • लोन की प्रक्रिया आसान है।
  • महिला छात्रों और बैंक कर्मचारियों के बच्चों को ब्याज में छूट मिलती है।
  • कोर्स पूरा होने के एक साल बाद तक repayment शुरू करने की सुविधा मिलती है।

एजुकेशन लोन के प्रकार

अंडरग्रेजुएट लोन: कॉलेज की शुरुआती पढ़ाई के लिए।
पोस्ट ग्रेजुएट लोन: ग्रेजुएशन के बाद आगे की पढ़ाई के लिए।
प्रोफेशनल एडवांसमेंट लोन: कौशल विकास, सर्टिफिकेशन और करियर को आगे बढ़ाने वाले कोर्सेस के लिए।
पेरेंट्स लोन: माता-पिता अपने बच्चों की शिक्षा के लिए ले सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन का तरीका

  • अपने चुने हुए बैंक की वेबसाइट पर जाएं।
  • एजुकेशन लोन सेक्शन खोजें।
  • आवेदन पत्र में सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • पहचान पत्र, पता प्रमाण और शैक्षणिक दस्तावेज जैसे आवश्यक कागजात जमा करें।
  • बैंक आपके आवेदन की जांच करेगा और सही पाए जाने पर लोन की राशि आपके खाते में डाल देगा।

ऑफलाइन आवेदन का तरीका

  • अपने बैंक की नजदीकी शाखा में जाएं।
  • एजुकेशन लोन के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करें।
  • आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र जमा करें।
  • बैंक आपके आवेदन का सत्यापन करेगा और संतुष्ट होने पर लोन की राशि आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Latest Business News