1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. इन 6 बैंकों में मिल रहा है FD पर सबसे ज्यादा ब्याज, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

इन 6 बैंकों में मिल रहा है FD पर सबसे ज्यादा ब्याज, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

एफडी कराने से पहले रिसर्च जरूर करें और पता करें कि किस बैंक में ज्यादा ब्याज मिल रहा है। ऐसा कर आप बेहतर रिटर्न ले पाएंगे।

FD- India TV Hindi
Image Source : FILE एफडी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा लगातार तीन नीतिगत बैठकों में रेपो दर में कुल 100 आधार अंकों की कटौती के बाद, अधिकांश बैंकों ने फिक्स्ड (FD) डिपॉजिट पर ब्याज में बड़ी कमी की है। इसके चलते एफडी पर मिलने वाले रिटर्न में कमी आई है। हालांकि, ऐसा नहीं कि फिक्स्ड रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए विकल्प ही खत्म हो गए हैं। निवेशक सही तरीके से एफडी की अवधि का चुनाव कर अपने निवेश पर बेहतर रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको उन 6 बैंकों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें एफडी पर अभी भी सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है। आइए जानते हैं उन बैंकों के बारे में। 

  1.  HDFC बैंक: HDFC बैंक 18-21 महीनों की अवधि पर 6.6 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिक को इस अवधि के लिए 7.10 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल रहा है। 
  2. ICICI बैंक: प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक पर 2 से 10 साल की अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 6.6 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.10 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल रहा है। 
  3. कोटक महिंद्रा बैंक: कोटक महिंद्रा बैंक में 444 दिनों की अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.6 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिक को 50 आधार अंक अतिरिक्त ब्याज दिया जा रहा। 
  4. फेडरल बैंक: प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक में 444 दिनों की अवधि की एफडी पर 6.7 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिक अतिरिक्त 50 आधार अंक प्राप्त करने के हकदार हैं। 
  5. भारतीय स्टेट बैंक (SBI): यह सरकारी बैंक 2-3 साल की अवधि की जमा राशि पर 6.45 प्रतिशत ब्याज दे रहा है और वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 50 आधार अंक दिए जा रहे हैं। 
  6. बैंक ऑफ बड़ौदा: यह 444 दिनों की अवधि की FD पर 6.6 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। 

अलग-अलग अवधि में निवेश करें 

फाइनेंशियल एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको 5 लाख रुपये की एफडी करनी है तो किसी एक बैंक या एक अवधि के लिए नहीं करें। आप उस पैसे को 2 या 3 बैंकों में अलग-अलग अवधि के लिए करें। ऐसा करने से आपको पैसे की जरूरत पड़ने पर एफडी तोड़ने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही आप अपने पैसे पर बेहतर रिटर्न ले पाएंगे। एक ही बैंक में अलग-अलग अवधि के एफडी पर ब्याज दरें भिन्न-भिन्न होती है। इसलिए एफडी को समझदारी से करना बेहतर रिटर्न पाने का तारीका है। 

Latest Business News