1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. 1 साल में 26.85% का बंपर रिटर्न, बाजार में ताबड़तोड़ गिरावट के बावजूद इन म्यूचुअल फंड्स ने बरसाया पैसा

1 साल में 26.85% का बंपर रिटर्न, बाजार में ताबड़तोड़ गिरावट के बावजूद इन म्यूचुअल फंड्स ने बरसाया पैसा

AMFI के डेटा के मुताबिक, पिछले एक साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स की लिस्ट में 5वें स्थान पर आईटीआई स्मॉल कैप फंड है। AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, इस फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में निवेशकों को 16.13 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

mutual fund, mutual funds, mutual fund sip, sip, mutual funds sip, small cap funds, sectoral funds, - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV एक साल में दिया 26 प्रतिशत से भी ज्यादा रिटर्न

Top 5 Small Cap Mutual Fund Schemes: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले साल सितंबर के आखिर से चली आ रही गिरावट ने निवेशकों का पोर्टफोलियो बर्बाद कर दिया है, जिसकी वजह से म्यूचुअल फंड निवेशकों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताते चलें कि शेयर बाजार में होने वाले उतार चढ़ाव का सीधा असर म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो पर पड़ता है। लेकिन, ऐसे अभी भी कई फंड्स हैं जिन्होंने इस ताबड़तोड़ गिरावट में भी अपने निवेशकों को पॉजिटिव रिटर्न निकालकर दिया है।

एक साल में दिया 26 प्रतिशत से भी ज्यादा रिटर्न

यहां हम उन टॉप 5 स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम्स के बारे में जानेंगे, जिन्होंने इस भारी गिरावट के बावजूद पिछले 1 साल में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इनमें एक म्यूचुअल फंड स्कीम ऐसी भी है, जिसने पिछले एक साल में 26 प्रतिशत से भी ज्यादा रिटर्न दिया है।

ITI Small Cap Fund

AMFI के डेटा के मुताबिक, पिछले एक साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स की लिस्ट में 5वें स्थान पर आईटीआई स्मॉल कैप फंड है। AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, इस फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में निवेशकों को 16.13 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

LIC MF Small Cap Fund

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर एलआईसी एमएफ का स्मॉल कैप फंड है, जिसके डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में निवेशकों को 18.29 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

Invesco India Small Cap Fund

लिस्ट में तीसरे स्थान पर इंवेस्को इंडिया स्मॉल कैप फंड है। इस फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में निवेशकों को 18.77 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

Bandhan Small Cap Fund

बंधन स्मॉल कैप फंड इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। इस फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में 21.12 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

Motilal Oswal Small Cap Fund

पिछले एक साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स की लिस्ट में पहले स्थान पर मोतीलाल ओसवाल स्मॉल कैप फंड है। इसके डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में 26.85 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

Latest Business News