1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. खराब Credit Score को ठीक करना चाहते हैं? अपनाएं ये 5 स्मार्ट ट्रिक्स

खराब Credit Score को ठीक करना चाहते हैं? अपनाएं ये 5 स्मार्ट ट्रिक्स

Credit Score खराब है तो उसे आसानी से ठीक कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए कई काम करने होंगे।

Credit Score - India TV Hindi
Image Source : FILE क्रेडिट स्कोर

Credit Score बेहतर होना बहुत जरूरी है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर खराब है तो बैंक से लोन लेना, क्रेडिट कार्ड लेना मुश्किल हो जाता है। आपको बता दें कि क्रेडिट स्कोर 300 से 900 के बीच होता है। मजबूत क्रेडिट स्कोर आसानी से कम ब्याज पर लोन दिलाने में मददगार होता है। अब आपके मन में सवाल होगा कि अगर मेरा क्रेडिट स्कोर खराब हो गय है तो मैं उसे कैसे सुधार सकता हूं। आइए आपको बताते हैं। 

1. लंबी अवधि के लिए लोन लें 

अगर आप अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाना चाहत हैं तो लंअी अवधि के लिए लोन चुकाने का विकल्प चुनें। इससे EMI कम होगी और आप समय पर भुगतान कर पाएंगे। जब आप EMI का भुगतान नहीं करेंगे, टालेंगे या डिफॉल्ट नहीं करेंगे तो आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होगा। 

2. क्रेडिट सीमा के 30% से ज्यादा का उपयोग नहीं करें

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो क्रेडिट सीमा के 30% से ज्यादा का उपयोग नहीं करें। इससे आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होगा। इतना ही नहीं, आपको अपने पुराने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तब तक जारी रखना चाहिए जब तक आप अपने बिलों का समय पर और पूरा भुगतान कर सकते हैं। इससे आपको एक मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला क्रेडिट इतिहास बनाने में मदद मिलेगी, और यह आपको भविष्य में अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाने और उसे ऊंचा रखने में मदद करेगा।

3. एक साथ कई लोन लेने से बचें

कम समय में कई लोन के लिए आवेदन करने से आपका क्रेडिट स्कोर गिर सकता है क्योंकि बैंक इसे वित्तीय अस्थिरता का संकेत मान सकते हैं। किसी व्यक्ति को एक निश्चित समय सीमा में जितना संभव हो उतना कम लोन लेना चाहिए और दूसरा लोन लेने से पहले एक लोन चुकाना चाहिए। 

4. गारंटर बनने से बचें

 गारंटर बनने में कुछ जोखिम होता है क्योंकि अगर प्राथमिक उधारकर्ता डिफॉल्ट करता है तो आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित होगा। आपको ऐसी व्यवस्था तभी स्वीकार करनी चाहिए जब आपको उधारकर्ता की चुकाने की क्षमता और उनकी वित्तीय स्थिरता पर भरोसा हो।

5. गलती सुधारें

क्रेडिट रिपोर्ट लेकर उसे चेक करें। अगर आपको कोई गलती लगती है तो उसे सुधार करवाएं। समय-समय पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की समीक्षा करें। 

 

Latest Business News