A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. बच्चे के नाम शुरू करना चाहते हैं SIP, जानें वो सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी

बच्चे के नाम शुरू करना चाहते हैं SIP, जानें वो सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी

फाइनेंशियल एक्सपर्ट का कहना है कि लंबी अवधि में म्यूचुअल फंड एक बेहतरीन विकल्प है। ऐसा इसलिए कि आप इसमें SIP के जरिये निवेश कर लंबी अवधि में बड़ा कॉर्पस बना सकते हैं।

Investment for child - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बच्चों के नाम निवेश

बहुत सारे माता-पिता बच्चे के सुरक्षित भविष्य के लिए जन्म के कुछ साल बाद ही निवेश शुरू कर देते हैं। यह एक अच्छी रणनीति भी है। अगर समय के साथ पैरेंट्स निवेश शुरू कर देते हैं तो बच्चों की पढ़ाई, हायर एजुकेशन और शादी के समय में पैसे की किल्लत नहीं होती है। अब सवाल उठता है कि बच्चों के लिए कहां निवेश करना बेहतर होगा? फाइनेंशियल एक्सपर्ट का कहना है कि लंबी अवधि में म्यूचुअल फंड एक बेहतरीन विकल्प है। ऐसा इसलिए कि आप इसमें SIP के जरिये निवेश कर लंबी अवधि में बड़ा कॉर्पस बना सकते हैं। बच्चों के नाम SIP कैसे करें शुरू, इन सवालों के जवाब एडलवाइस म्यूचुअल फंड की सीईओ राधिका गुप्ता ने दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या जानकारी दी है। 

राधिका गुप्ता ने 4 FAQ के उत्तर दिए, पढ़ें 

1.क्या मैं अपने बच्चे (नाबालिग) के लिए म्यूचुअल फंड फोलियो खोल सकता हूं, अगर नाबालिग के पास पैन नहीं है?

जवाब: हां, फोलियो बनाने के लिए नाबालिग का पैन वैकल्पिक है। सिर्फ अभिभावक का पैन अनिवार्य है। आपको बता दें कि म्यूचुअल फंड फोलियो नंबर, म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करने वाले हर व्यक्ति को दी जाने वाली एक खास पहचान संख्या होती है। यह अल्फान्यूमेरिक कोड होता है। फोलियो नंबर की मदद से, म्यूचुअल फ़ंड से जुड़े सभी लेन-देन एक ही खाते में ट्रैक किए जाते हैं।

2.नाबालिग के लिए फोलियो बनाने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

जवाब: आपको अभिभावक के पैन के साथ-साथ नाबालिग के जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट या न्यायालय द्वारा नियुक्त दस्तावेज जैसे संबंध प्रमाण दस्तावेज़ों की जरूरत होगी। नाबालिग के लिए पैन अनिवार्य नहीं है।

3.क्या मैं अभिभावक और नाबालिग दोनों के बैंक खातों से SIP सब्सक्राइब कर सकता हूं?

जवाब: हां, अभिभावक और नाबालिग दोनों के बैंक खातों का इस्तेमाल SIP सब्सक्रिप्शन और एकमुश्त लेन-देन के लिए किया जा सकता है। रिडेम्पशन सिर्फ नाबालिग के बैंक खाते में ही जमा किए जाएंगे।

4.नाबालिग के लिए फोलियो बनाने में कितना समय लगता है?

जवाब: नाबालिग फ़ोलियो निर्माण में 2 व्यावसायिक दिन तक का समय लग सकता है, जो नाबालिग/अभिभावक संबंध दस्तावेज़ के सत्यापन के अधीन है। पहला लेन-देन फ़ोलियो निर्माण के समय या बाद में, फोलियो बनने के बाद शुरू किया जा सकता है।

Latest Business News