1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Canara Bank में 555 दिनों की FD पर कितना मिल रहा है ब्याज

Canara Bank में 555 दिनों की FD पर कितना मिल रहा है ब्याज

केनरा बैंक 60 साल या इससे ज्यादा उम्र वाले सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 180 दिन या इससे ज्यादा अवधि वाले एफडी खातों पर सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.50 ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है।

Canara Bank, Canara Bank fd rates, Canara Bank 555 days fd rates, Canara Bank fd interest rates- India TV Hindi
Image Source : PTI केनरा बैंक

देश में अभी 12 सरकारी बैंक हैं, जो नागरिकों को बैंकिंग सेवाएं मुहैया करा रहे हैं। इन 12 सरकारी बैंकों में केनरा बैंक, एक प्रमुख सरकारी बैंक है। केनरा बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपोजिट (FD) खातों पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहा है। ये सरकारी बैंक 3 करोड़ रुपये से कम अमाउंट वाले कॉलेबल एफडी खातों पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यहां हम जानेंगे कि केनरा बैंक में 555 दिनों की एफडी स्कीम पर कितना ब्याज मिल रहा है?

555 दिनों की एफडी स्कीम पर कितना ब्याज दे रहा है केनरा बैंक

केनरा बैंक अपने ग्राहकों के लिए 555 दिनों की एक स्पेशल एफडी स्कीम चला रहा है। इस स्पेशल एफडी स्कीम पर केनरा बैंक अपने ग्राहकों को 6.60 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। केनरा बैंक 555 दिनों के एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 6.60 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। जिन ग्राहकों की उम्र 60 साल या इससे ज्यादा है, उन्हें 555 दिनों की एफडी स्कीम पर 7.10 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इनके अलावा, जिन ग्राहकों की उम्र 80 साल या इससे ज्यादा है, उन्हें 555 दिनों के एफडी खाते पर सबसे ज्यादा 7.20 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

सीनियर सिटीजन को 180 दिन या इससे ज्यादा अवधि वाले एफडी खातों पर मिलेगा एक्स्ट्रा रिटर्न

केनरा बैंक 60 साल या इससे ज्यादा उम्र वाले सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 180 दिन या इससे ज्यादा अवधि वाले एफडी खातों पर सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.50 ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक 80 साल या इससे ज्यादा उम्र वाले सुपर सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 444 दिन और 555 दिन वाले एफडी खातों पर, सीनियर सिटीजन की तुलना में 0.10 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दे रहा है।

Image Source : canara bankकेनरा बैंक एफडी रेट्स

सरकारी बैंक ने मार्च, 2026 में एफडी की ब्याज दरों में किया था संशोधन

बताते चलें कि केनरा बैंक ने आखिरी बार 17 मार्च, 2026 को अपनी एफडी स्कीम की ब्याज दरों में संशोधन किया था। उसके बाद से ही केनरा बैंक द्वारा एफडी खातों पर दिए जाने वाले ब्याज दरों में किसी भी तरह का कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें

सोने और चांदी की कीमतों में अगले हफ्ते भी जारी सकती है तेजी, जानें कहां तक पहुंच सकते हैं भाव

Latest Business News