1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. बैंक ऑफ बड़ौदा में 1 साल की FD पर कितना मिल रहा है ब्याज, सीनियर सिटीजन के लिए क्या है खास

बैंक ऑफ बड़ौदा में 1 साल की FD पर कितना मिल रहा है ब्याज, सीनियर सिटीजन के लिए क्या है खास

बैंक ऑफ बड़ौदा ने आखिरी बार जून 2026 में ही अपनी एफडी स्कीम की ब्याज दरों में संशोधन किया था।

Bank of Baroda, Bank of Baroda fd rates, Bank of Baroda 12 months fd rates, Bank of Baroda fd intere- India TV Hindi
Image Source : JUSTDIAL बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में से एक है। ग्राहकों की संख्या के लिहाज से ये देश का तीसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। जबकि, मार्केट कैप के लिहाज से ये देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर बंपर ब्याज दे रहा हैं। इतना ही नहीं, बाकी बैंकों की तरह ये बैंक भी 60 साल से ज्यादा और 80 साल से ज्यादा उम्र के ग्राहकों को और भी ज्यादा आकर्षक रिटर्न दे रहा है। आइए जानते हैं कि बैंक ऑफ बड़ौदा में में 1 साल की एफडी पर कितना ब्याज मिल रहा है?

1 साल की एफडी स्कीम पर कितना ब्याज दे रहा है बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा 1 साल की एफडी स्कीम पर 6.25 प्रतिशत से लेकर 6.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा 1 साल की अवधि वाले एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 6.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के सीनियर सिटीजन्स को 1 साल की एफडी स्कीम पर 6.75 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा 1 साल की एफडी स्कीम पर 80 साल या इससे ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन्स को भी सीनियर सिटीजन्स के बराबर ही रिटर्न दे रहा है। ये ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट के लिए ही मान्य हैं।

BoB की एफडी स्कीम में सीनियर सिटीजन के लिए क्या है खास

बाकी बैंकों की तरह, बैंक ऑफ बड़ौदा भी एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक सुपर सीनियर सिटीजन्स को कुछ चुनिंदा अवधि वाले एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स की तुलना में 0.10 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है।

Image Source : बैंक ऑफ बड़ौदाबैंक ऑफ बड़ौदा एफडी रेट्स

सरकारी बैंक ने जून 2026 में ही एफडी की ब्याज दरों में किया था संशोधन

बैंक ऑफ बड़ौदा ने आखिरी बार जून 2026 में ही अपनी एफडी स्कीम की ब्याज दरों में संशोधन किया था। बताते चलें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 5 अगस्त को लगातार चौथी बार रेपो रेट को स्थिर रखने की घोषणा की थी। आरबीआई ने आखिरी बार दिसंबर 2025 में रेपो रेट को 0.25 प्रतिशत की कटौती के साथ 5.25 प्रतिशत किया था। उसके बाद से ही रेपो रेट में अभी तक किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें

ATF में इथेनॉल मिलाने वाले दावे गलत, नागरिक उड्डयन मंत्री बोले- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

Latest Business News