1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Canara Bank में 444 दिनों की FD पर कितना मिल रहा है ब्याज, सीनियर सिटीजन को कितना मिलेगा रिटर्न

Canara Bank में 444 दिनों की FD पर कितना मिल रहा है ब्याज, सीनियर सिटीजन को कितना मिलेगा रिटर्न

केनरा बैंक 3 करोड़ रुपये से कम अमाउंट वाले कॉलेबल एफडी खातों पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

Canara Bank, Canara Bank fd rates, Canara Bank 444 days fd rates, Canara Bank fd interest rates- India TV Hindi
Image Source : CANARA BANK केनरा बैंक

पब्लिक सेक्टर का केनरा बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपोजिट (FD) खातों पर शानदार रिटर्न दे रहा है। केनरा बैंक में कम से कम 7 दिनों की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, अगर आप लंबी अवधि के लिए एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो आप इस सरकारी बैंक में अधिकतम 10 साल के लिए भी एफडी करा सकते हैं। आज हम यहां जानेंगे कि केनरा बैंक में 444 दिनों की एफडी में कितना ब्याज मिल रहा है? इसके साथ ही, हम ये भी जानेंगे कि केनरा बैंक में 444 दिनों की एफडी स्कीम पर सीनियर सिटीजन को क्या अतिरिक्त फायदे मिल रहे हैं?

एफडी स्कीम पर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है केनरा बैंक

केनरा बैंक 3 करोड़ रुपये से कम अमाउंट वाले कॉलेबल एफडी खातों पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। ये बैंक अपने ग्राहकों के लिए 444 दिनों की एक स्पेशल एफडी स्कीम चला रहा है। इस स्पेशल एफडी स्कीम पर केनरा बैंक अपने ग्राहकों को 6.50 प्रतिशत से लेकर 7.10 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। 

444 दिनों की एफडी स्कीम पर कितना मिलेगा ब्याज

केनरा बैंक 444 दिनों के एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 6.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। जिन ग्राहकों की उम्र 60 साल या इससे ज्यादा है, उन्हें 444 दिनों की एफडी स्कीम पर 7.00 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इनके अलावा, जिन ग्राहकों की उम्र 80 साल या इससे ज्यादा है, उन्हें 444 दिनों के एफडी खाते पर 7.10 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

Image Source : Canara Bankकेनरा बैंक के एफडी रेट्स

केनरा बैंक सीनियर सिटीजन को दे रहा है 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज

केनरा बैंक 60 साल या इससे ज्यादा उम्र वाले सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 180 दिन या इससे ज्यादा अवधि वाले एफडी खातों पर सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.50 ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक 80 साल या इससे ज्यादा उम्र वाले सुपर सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 444 दिन और 555 दिन वाले एफडी खातों पर, सीनियर सिटीजन की तुलना में 0.10 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दे रहा है।

ये भी पढ़ें

1 सितंबर से बदलने जा रहे हैं LPG से लेकर e-KYC तक के नियम, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर

Latest Business News