A
Hindi News पैसा मेरा पैसा SBI से ₹60 लाख का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए Salary, कितनी जाएगी EMI

SBI से ₹60 लाख का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए Salary, कितनी जाएगी EMI

आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाए जाने के बाद देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी होम लोन की दरों में 1 प्रतिशत की कटौती की है।

minimum salary for home loan in sbi, salary for home loan, sbi home loan interest rates, sbi home lo- India TV Paisa Image Source : PTI 7.50 प्रतिशत की शुरुआती दरों से होम लोन ऑफर कर रहा है एबीआई

SBI Home Loan: देश की एक बड़ी आबादी अपने घर-परिवार को छोड़कर दूसरे शहरों में जाकर नौकरी करती है और पैसा कमाती है। एक समय ऐसा भी आता है जब नौकरीपेशा लोग अपने परिवार के साथ रहने के लिए शहरों में ही अपने सपनों का घर खरीदने की प्लानिंग शुरू कर देते हैं। बड़े शहरों में घर खरीदने के लिए आमतौर पर होम लोन की जरूरत पड़ती है। आरबीआई इस साल रेपो रेट में 1 प्रतिशत की कटौती कर चुका है, जिसकी वजह से होम लोन की दरें भी 1 प्रतिशत घट गई हैं। आज हम यहां जानेंगे कि एसबीआई से 60 लाख रुपये का होम लोन लेने के लिए आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए और इसके लिए आपको हर महीने कितने रुपये की ईएमआई भरनी होगी।

7.50 प्रतिशत की शुरुआती दरों से होम लोन ऑफर कर रहा है एबीआई

आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाए जाने के बाद देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी होम लोन की दरों में 1 प्रतिशत की कटौती की है। भारतीय स्टेट बैंक अब 7.50 प्रतिशत की शुरुआती दरों से होम लोन ऑफर कर रहा है। 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर से 30 साल के लिए 60 लाख रुपये का होम लोन लेने के लिए आपकी मंथली सैलरी 84,000 रुपये होनी चाहिए। लेकिन, इसके लिए आपको एक खास बात का ध्यान रखना होगा कि आपके नाम से कोई दूसरा लोन नहीं चल रहा हो। एसबीआई से 7.5 प्रतिशथ की ब्याज दर पर 30 साल के लिए 60 लाख रुपये का होम लोन लेने पर आपको हर महीने करीब 42,000 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी।

होम लोन के लिए क्रेडिट स्कोर अच्छा होना बहुत जरूरी

किसी भी बैंक से होम लोन लेने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है तो बैंक आपके लोन ऐप्लिकेशन को रिजेक्ट कर सकते हैं। किसी भी तरह के लोन के लिए एक अच्छा क्रेडिट स्कोर काफी मायने रखता है। क्रेडिट स्कोर के अलावा, आपकी पुराने लोन अकाउंट की भी जांच की जाती है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आप बैंक से ब्याज दरों में छूट की भी डिमांड कर सकते हैं। कई बार अच्छे क्रेडिट स्कोर की वजह से बैंक आपके लिए ब्याज दरों में अच्छा ऑफर दे देते हैं। इसलिए, होम लोन या किसी भी अन्य लोन के लिए सिर्फ एक बैंक में जाने के बजाय अलग-अलग बैंकों में जाकर बेस्ट ऑफर की तलाश करनी चाहिए।

Latest Business News