1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. ₹2000 की SIP से भी बन सकते हैं करोड़पति, जानें कितने सालों तक करना होगा निवेश

₹2000 की SIP से भी बन सकते हैं करोड़पति, जानें कितने सालों तक करना होगा निवेश

एसआईपी में कंपाउंडिंग का जबरदस्त फायदा मिलता है। लेकिन, कंपाउंडिंग का पूरा फायदा उठाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा समय के लिए निवेश जारी रखना होता है।

mutual fund, mutual funds, mutual fund sip, sip, mutual funds sip, sip calculator, mutual fund calcu- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK/INDIA TV 2000 रुपये की SIP से कितने साल में तैयार होगा 1 करोड़ रुपये का फंड

SIP Calculator: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आज भी देश का एक बड़ा तबका बैंक एफडी पर ही सबसे ज्यादा भरोसा करता है। हालांकि, देश के आम निवेशकों का एक हिस्सा ऐसा भी है जो रिस्क उठा रहा है और एसआईपी में खुलकर पैसा लगा रहा है। जहां एक तरफ, एसआईपी में शेयर बाजार का सबसे बड़ा रिस्क होता है। वहीं दूसरी तरफ, इसमें शेयर बाजार में आने वाली तेजी से ही मोटा मुनाफा भी मिलता है। इसके साथ ही, एसआईपी में कंपाउंडिंग का भी पूरा फायदा मिलता है। लेकिन, कंपाउंडिंग का पूरा फायदा उठाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा समय के लिए निवेश जारी रखना होता है। यहां हम जानेंगे कि 2000 रुपये की SIP से करोड़पति बनने के लिए कितने सालों तक निवेश करना होगा। 

2000 रुपये की SIP से कितने साल में तैयार होगा 1 करोड़ रुपये का फंड

अगर आपको हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 2000 रुपये की एसआईपी से 35 साल में 1.10 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर आप करोड़पति बन सकते हैं। इसमें आपके निवेश के 8.40 लाख रुपये और रिटर्न के लगभग 1.01 करोड़ रुपये शामिल हैं। ऐसे ही, अगर आपको हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 2000 रुपये की एसआईपी से 30 साल में लगभग 1.12 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो सकता है। इसमें आपके निवेश के 7.20 लाख रुपये और लगभग 1.05 करोड़ रुपये का अनुमानित रिटर्न शामिल है।

एसआईपी पर कितना वसूला जाता है टैक्स

बताते चलें कि एसआईपी से मिलने वाले रिटर्न पर कैपिटल गेन्स टैक्स भी चुकाना होता है। लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स की मौजूदा दरों की बात करें तो ये अभी 12.5 प्रतिशत है। किसी एसआईपी को लगातार 12 महीनों से ज्यादा चलाने पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स लागू होता है। अगर आप 12 महीने से पहले एसआईपी बंद कर पैसे निकालते हैं तो आपको रिटर्न पर 20 प्रतिशत का शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स चुकाना होगा। टैक्स की देनदारी को ध्यान में रखें तो ज्यादा से ज्यादा अवधि के लिए एसआईपी जारी रखना है फायदेमंद है।

Latest Business News