A
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब में AAP की बड़ी जीत, अमृतसर में जतिंदर सिंह भाटिया बने मेयर

पंजाब में AAP की बड़ी जीत, अमृतसर में जतिंदर सिंह भाटिया बने मेयर

पंजाब के अमृतसर जिले के लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। अमृतसर मेयर चुनाव का सोमवार को नतीजा आया, जिसमें आम आदमी पार्टी ने अपना परचम लहराया।

AAM AADMI PARTY- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO आम आदमी पार्टी

अमृतसर: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता जतिंदर सिंह भाटिया को सोमवार को अमृतसर नगर निगम का नया महापौर चुन लिया गया। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने महापौर चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रियंका शर्मा को वरिष्ठ उप महापौर और अनीता रानी को नगर निगम का उप महापौर चुना गया है।

आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि पार्टी को अमृतसर की पवित्र धरती पर सेवा का अवसर मिला है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आरोप लगाया, ‘‘हमारे पार्षदों को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने से रोकने के लिए पुलिस आयुक्त और पूरे पुलिस बल को तैनात करना लोकतंत्र के खिलाफ था।’’

लुधियाना, जालंधर में भी AAP का मेयर

लुधियाना व जालंधर में आम आदमी पार्टी का मेयर बना है और अब अमृतसर में भी आम आदमी पार्टी का मेयर बन गया है। आपको बता दें कि,  85 वार्ड वाले अमृतसर में मेयर के लिए 46 पार्षदों का बहुमत जरूरी था। चुनाव में सबसे ज्यादा 40 पार्षद कांग्रेस के बने थे।  (भाषा इनपुट्स के साथ)