A
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. बच्चे और अभिभावक ध्यान दें! पंजाब के स्कूलों में बदला गया समय, जानिए अब क्या है नया टाइम टेबल?

बच्चे और अभिभावक ध्यान दें! पंजाब के स्कूलों में बदला गया समय, जानिए अब क्या है नया टाइम टेबल?

पंजाब के स्कूलों में बच्चों के लिए समय बदल दिया गया है। ये समय अभी सिर्फ एक महीने यानी अक्टूबर महीने के लिए बदला गया है। नवंबर महीने में पंजाब के सभी स्कूली के लिए नया टाइम टेबल जारी किया जाएगा।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक तस्वीर

पंजाब सरकार ने मौसम और छात्रों की सुविधा को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों का समय बदल दिया है। शिक्षा विभाग के ताजा आदेश के मुताबिक, अब प्राथमिक स्कूल सुबह 8:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 2:30 बजे बंद होंगे। 

हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को बदला गया समय

यह नई समय सारिणी 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगी। इसी तरह, सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक खुलेंगे। यह आदेश 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक लागू रहेगा।

नवंबर में फिर बदला जाएगा समय

पंजाब के स्कूलों में अक्टूबर के बाद फिर से बदलाव किया जाएगा। 1 नवंबर से स्कूलों के समय में फिर बदलाव होगा। सभी प्राइमरी स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे। दोपहर 3 बजे बंद किए जाएंगे। इसी तरह, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय बदला जाएएगा।

अगले साल फरवरी तक लागू रहेगा नियम

मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक रहेगी। नवंबर महीने का ये आदेश 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगा।

ये भी पढ़ें:

नशे में गाड़ी चलाना सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा, हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, हौजरी कारोबारी की कोठी में लगी आग, दादी-पोते की मौत