A
Hindi News पंजाब हाइवे किनारे सूट केस में मिली लड़की की सड़ी कटी लाश, पुलिस ने टैटू के सहारे कातिल को किया गिरफ्तार

हाइवे किनारे सूट केस में मिली लड़की की सड़ी कटी लाश, पुलिस ने टैटू के सहारे कातिल को किया गिरफ्तार

पुलिस ने लड़की के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की टीम ने घटना स्थल से भी कई सबूत जुटाए हैं। मृतक लड़की के हाथ में टैटू बना हुआ था।

मृतक लड़की और बरामद हुआ सूटकेस- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT मृतक लड़की और बरामद हुआ सूटकेस

पंजाब के बठिंडा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लड़की की हत्या कर दी गई। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जब बठिंडा पुलिस को सड़क के किनारे सूट केस में से लड़की की कटी सड़ी लाश मिली। आनन-फानन में लावारिस सूट की पुलिस की टीम ने जांच शुरू की। 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

बठिंडा गंगानगर हाईवे के किनारे पुलिस को यह सूटकेस तब मिला, जब पुलिस रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को यह सूटकेस मिला। इस सूटकेस में लड़की का शव रखा हुआ था। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टैटू से हुई कातिल की पहचान

पुलिस की जांच में पता चला कि लड़की का नाम मालिका है, उसके बाजू से काकू नाम के बने टैटू से पहचान कर पुलिस ने कातिल को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में एसएसपी प्रेस वार्ता कर सकते हैं। तभी इस पूरे मामले की डिटेल में जानकारी सामने आएगी।

लिव इन में थी मृतक लड़की

फिलहाल यह पता चला है की लड़की पिछले कुछ समय से एक लड़के के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी और वह लड़का ही उसका कातिल निकला है। पुलिस की टीम ने उस लड़के को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। 

बठिंडा से बब्बल गर्ग की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

क्लासमेट की सगाई से नाराज था छात्र, क्लासरूम में उसे मौत के घाट उतारा, फिर खुद के सिर में मार ली गोली; मौत