1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की 9वीं मंजिल से युवती ने लगाई छलांग, जापान में नौकरी के लिए हुआ था सेलेक्शन

यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की 9वीं मंजिल से युवती ने लगाई छलांग, जापान में नौकरी के लिए हुआ था सेलेक्शन

पंजाब की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती ने हॉस्टल की 9वीं मंजिल से छलांग लगा ली। युवती कुछ दस्तावेज लेने के लिए यूनिवर्सिटी आई थी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE प्रतीकात्मक फोटो

पंजाब के फगवाड़ा स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। 21 वर्षीय युवती ने यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। पुलिस ने बताया कि युवती कर्नाटक की रहने वाली थी।

कर्नाटक की रहने वाली थी युवती

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका की पहचान आकांक्षा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली थी। आकांक्षा ने इसी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और पिछले छह महीनों से नई दिल्ली में एयरोस्पेस इंजीनियर के तौर पर काम कर रही थी।

दस्तावेज लेने आई थी यूनिवर्सिटी

पुलिस ने बताया कि आकांक्षा का हाल ही में जापान में नौकरी के लिए सेलेक्शन हुआ था और वह कुछ प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज लेने के लिए यूनिवर्सिटी आई थी। हालांकि, शनिवार रात को उसने कथित तौर पर हॉस्टल की इमारत से छलांग लगा दी।

सतनामपुरा थाना के प्रभारी हरदीप सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है।

परिवार वालों को दी गई जानकारी 

थाना प्रभारी ने आगे बताया कि आकांक्षा के शव को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और घटना की सूचना उसके परिवार वालों को दे दी गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। इस घटना से यूनिवर्सिटी परिसर में शोक के साथ खौफ का माहौल है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

हैदराबाद को दहलाने की थी साजिश, 2 गिरफ्तार, तलाशी के दौरान मिले बम बनाने के सामान

"वह योद्धा हैं", जो बाइडेन के कैंसर से पीड़ित होने पर कमला हैरिस ने जताया दुख, जानें किसने क्या कहा