1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. ऑटो ड्राइवर के प्राइवेट पार्ट में डाला बेलन, आरोपी मां-बेटे ने 8 मिनट का वीडियो भी बनाया

ऑटो ड्राइवर के प्राइवेट पार्ट में डाला बेलन, आरोपी मां-बेटे ने 8 मिनट का वीडियो भी बनाया

आरोपियों ने साढ़े आठ मिनट का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित सरकारी अस्पताल में भर्ती है।

Auto driver- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पीड़ित ऑटो ड्राइवर

पंजाब के फाजिल्का में एक व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट में बेलन डाल दिया गया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। पीड़ित को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी महिला ने लड़के संग मिलकर व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का बेलन डाल दिया। आरोपियों ने साढ़े 8 मिनट का वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

फाजिल्का में महिला और उसके बेटे द्वारा एक ऑटो चालक के साथ अमानवीय कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति के साथ दरिंदगी की गई है। पीड़ित चंद्र प्रकाश को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कमरे में बंद कर की हैवानियत

पीड़ित का आरोप है कि महिला और उसके बेटे ने उसे घर बुलाकर कमरे में बंद कर लिया। उन्होंने उसके साथ शारीरिक प्रताड़ना की और उसके गुप्त अंग में लकड़ी का बेलन डाल दिया। काफी समय तक उसके साथ वह गलत हरकत करते रहे और वह दर्द से चिल्लाता रहा। महिला और उसके लड़के ने ऑटो चालक के साथ इस दरिंदगी के दौरान साढ़े 8 मिनट का वीडियो भी बनाया। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

महिला से मिलने जाता था पीड़ित

पीड़ित ऑटो ड्राइवर आरोपी महिला से मिलने जाता था। ऑटो यूनियन के अध्यक्ष अमरीक सिंह ने बताया कि दोनों की लंबे समय से दोस्ती थी। अचानक पीड़ित की तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

Image Source : reporter Inputज्यादती में प्रयुक्त बेलन

पुलिस दर्ज कर रही बयान

पुलिस पीड़ित ऑटो ड्राइवर का बयान दर्ज कर रही है। पुलिस अधिकारियों को कहना है कि पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। इसके बाद आरोपी मां-बेटों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सिटी थाना के एसएचओ का कहना है कि उक्त व्यक्ति माधव नगरी का रहने वाला है। वह महिला के साथ लिवइन रिलेशन में रह रहा था। महिला के साथ इसका पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। इस वजह से महिला और उसके बेटे ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

 

(फाजिल्का से सुनील की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, हौजरी कारोबारी की कोठी में लगी आग, दादी-पोते की मौत

पंजाब में फिर सामने आने लगे पराली जलाने के मामले, 14 FIR दर्ज, इस जिले में सबसे ज्यादा केस