1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. आंखों के सामने से 10 सेकेंड में स्कूटी लेकर फरार हुआ चोर, CCTV में कैद हुई घटना

आंखों के सामने से 10 सेकेंड में स्कूटी लेकर फरार हुआ चोर, CCTV में कैद हुई घटना

पंजाब के मोगा में दो चोरों ने आंखों के सामने से स्कूटी चुरा ली और मौके से फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आंखों के सामने से स्कूटी ले गया चोर। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT आंखों के सामने से स्कूटी ले गया चोर।

मोगा: पंजाब के मोगा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां घर के गेट के बाहर से चोर एक स्कूटी लेकर फरार हो गए। चोरों को स्कूटी लेकर फरार होने में दस सेकेंड का भी समय नहीं लगा। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला टीचर दोपहर में स्कूल से आई। वह एक्टिवा को घर के अंदर करने के लिए दरवाजा खोलने उतरी। इसी बीच चोर उसकी एक्टिवा उड़ा ले गए। एक चोर ने तेजी से स्कूटी दौड़ा ली तो दूसरा भागते हुए उसके पीछे जा बैठा और फिर दोनों फरार हो गए। फिलहाल पीड़ित परिवार ने पुलिस से घटना की शिकायत की है।

आंखों के सामने से स्कूटी ले भागे चोर

दरअसल, पूरा मामला मोगा के गुरु नानक नगर का बताया जा रहा है। यहां एक प्राइवेट स्कूल में महिला टीचर की स्कूटी चोर लेकर फरार हो गए। महिला टीचर स्कूल से लौटने के बाद स्कूटी बाहर खड़ी कर घर का गेट खोलने गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो चोरों ने महिला की स्कूटी उठाई और फिर वहां से दोनों फरार हो गए। वहां मौजूद किसी को कुछ समझ आता तबतक चोर दूर निकल गए। लोगों ने चोरों का पीछा भी किया, लेकिन चोर स्कूटी पर सवार थे इसलिए मौके से भागने में कामयाब हो गए। और बाद गई। स्कूटी मालिक ने थाना सिटी साउथ पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

सामने आया घटना का सीसीटीवी फुटेज

पीड़िता के पिता विनय कुमार ने बताया कि उनकी बेटी श्रुति बंसल रोजाना की तरह 27 सितंबर की दोपहर लगभग 3 बजे स्कूल से घर लौटी थी। स्कूटी को स्टैंड पर लगाकर वह घर का दरवाजा खोलने लगी, इस दौरान स्कूटी की चाबी उसी में लगी रह गई। तभी दो युवक पैदल आते दिखाई दिए और मौका पाकर तेजी से स्कूटी लेकर फरार हो गए। उनका दूसरा साथी चलती स्कूटी पर पीछे बैठ गया। श्रुति ने शोर मचाते हुए चोरों का पीछा किया, जिसकी आवाज सुनकर उसका भाई नितीश बंसल भी दौड़ा, लेकिन दोनों युवक स्कूटी लेकर भागने में सफल रहे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। (इनपुट- दीपक)

यह भी पढ़ें-

बूढ़ी मां का दर्द सुन द्रवित हो उठा CM योगी का कलेजा, कैंसर पीड़ित बेटे को भिजवाया अस्पताल

बरेली हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड नदीम गिरफ्तार, तौकीर के राइट हैंड को पुलिस ने दबोचा