पंजाब के जालंधर में एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस और उसके परिजनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान चली गोली में घायल हुए आरोपी 23 वर्षीय लवप्रीत उर्फ लवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना मेहतपुर थाना क्षेत्र के बंगीवाल गांव में हुई। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि मेहतपुर के गांव बंगीवाल में दोषी लवप्रीत को पकड़ने के लिए गई थी। दोषी के खिलाफ 5 जनवरी के धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था। 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज था, जिसमें लवप्रीत सिंह वांटेड था।
शुक्रवार को एसएचओ अमन सैनी को गुप्त सूचना मिली कि लवप्रीत घर में आया हुआ है और वह फरार चल रहा था। गांव में घेराबंदी करके एसएचओ पुलिस पार्टी के साथ रेड की गई। लवप्रीत को पुलिस कस्टडी से भगाने के लिए परिजनों ने पुलिसकर्मियों को रोका। लवप्रीत को बचाने के लिए तेजधार हथियार और डंडो से हमला कर दिया। इस दौरान एसएचओ और उसके गनमैन को चोटें आई हैं। घटना के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद हो गए और फायरिंग की आवाज आई।
गनमैन ने बचाव में चलाई गोली
एसएसचओ के गनमैन ने बचाव के लिए गोलियां चलाईं, जिसमें दो गोलियां लवप्रीत की टांग में लगी। घायल लवप्रीत को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे तो परिजनों द्वारा विरोध किया गया। इस दौरान मां-बहन सहित अन्य लोगों द्वारा लवप्रीत को ले जाने से रोका गया। काफी देर बाद लवप्रीत को उपचार के लिए नकोदर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान लवप्रीत की मौत हो गई।
हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
एसएसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा 6 जून को एफआईआर नंबर 123 के तहत धारा 306, 332 और 352 धार के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहाकि लवप्रीत पर 4 मामले दर्ज थे, जिसमें एक एनडीपीएस एक्ट और लड़ाई झगड़ के मामले दर्ज हैं। वहीं, भाई मनदीप पर 6 मामले दर्ज है, जिसमें अवैध माइनिंग, लड़ाई झगड़े, एनपीएस एक्ट के मामले हैं। बहन गगनदीप पर 4 मामले दर्ज हैं, जिसमें एनपीएस एक्ट के मामले हैं। लवप्रीत को एक केस में सजा भी हुई है। कोर्ट की हाजरी में लवप्रीत का मेडकिल करवाया जाएगा। इस मामले में प्रत्येक एंगल से जांच की जा रही है।
(जालंधर से परमजीत सिंह रंगपुरी की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें-
पंजाब के फिरोजपुर में भीषण एक्सीडेंट, पिकअप-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 9 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
ब्रेकअप के बाद ऑफिस में घुसकर चाकू से गोदा, एक्स गर्लफ्रेंड की मौत, खुद का भी गला काटा; मोहाली का खौफनाक VIDEO