1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. ब्रेकअप के बाद ऑफिस में घुसकर चाकू से गोदा, एक्स गर्लफ्रेंड की मौत, खुद का भी गला काटा; मोहाली का खौफनाक VIDEO

ब्रेकअप के बाद ऑफिस में घुसकर चाकू से गोदा, एक्स गर्लफ्रेंड की मौत, खुद का भी गला काटा; मोहाली का खौफनाक VIDEO

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 05, 2026 07:56 am IST,  Updated : Jun 05, 2026 07:56 am IST

मोहाली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती का उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने ऑफिस में मर्डर कर दिया। उसने पीछे से आकर काम कर रही डिंपल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए और फिर खुद भी सुसाइड की कोशिश की

mohali dimple murder case- India TV Hindi
डिंपल पर आरोपी हरविंदर ने चाकू से कई वार किए। Image Source : REPORTER INPUT

पंजाब के मोहाली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती के मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका साथी है। मर्डर के बाद आरोपी ने खुद भी सुसाइड की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। दोनों को गंभीर हालत में एक फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान डिंपल निवासी पटियाला के रूप में हुई। जबकि आरोपी हरविंदर मान उर्फ हैरी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3 साल से दोस्ती, फिर हुआ ब्रेकअप

पता चला है कि दोनों एक प्रावइेट कंपनी में काम करते थे। यह कंपनी पैकर्स एंड मूवर्स का काम करती है। करीब तीन साल से दोनों इकट्ठे काम कर रहे थे। इस दौरान दोनों में दोस्ती हुई और बात प्रेम तक पहुंच गई। हालांकि कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

रिश्ता सुधारने की कोशिश, नहीं बनी बात

ब्रेकअप के बाद आरोपी काफी टूट गया था और वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। उसने डिंपल से दोबारा रिलेशन सुधारने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई। ऐसे में वह काफी परेशान हो गया।

mohali murder case accused
Image Source : REPORTER INPUTआरोपी हरविंदर मान उर्फ हैरी

ऑफिस पहुंचकर पीछे से गर्दन पर कई वार

गुरुवार देर शाम हैरी कंपनी में पहुंचा, जहां पर उसका और डिंपल में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच उसने पीछे से आकर काम कर रही डिंपल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसे देखकर अन्य लोग भी डर गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरविंदर का उपचार जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने-

पुलिस ने क्या कहा?

मोहाली के थाना फेज-11 के एसएचओ अमन बैदवान ने बताया कि लड़की मौत हो गई। पेरेंटस को सूचना दी गई है। उनके आते ही बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना करीब रात 7:40 बजे मिली थी, जिसके बाद तुरंत टीम मौके पर भेजी गई। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और सभी जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। परिसर से सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर जांच की जा रही है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम रात करीब 10 बजे तक मौके पर मौजूद रही और इलाके को सील कर दिया गया। पुलिस अभी तक हमले के पीछे के कारणों की पुष्टि नहीं कर पाई है और आरोपी व मृतका के रिश्ते की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

Video: रास्ता रोककर एक्स गर्लफ्रेंड पर किया चाकू से ताबड़तोड़ वार, बचाने आई बहन पर भी हमला

दिल्ली: घर से बुलाकर 17 साल के अभिषेक को घेरा, भागने पर भी नहीं बख्शा; चाकू गोदते CCTV में कैद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।